विज्ञापन

रिकॉर्ड की बौछार: निसांका-सिकंदर रजा ने बदल दिया श्रीलंका और जिम्बाब्वे का क्रिकेट इतिहास, जानें आखिर कैसे

Sri Lanka vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026: सिकंदर रजा टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड चिगम्बुरा के नाम दर्ज था. रजा ने खबर लिखे जाने तक जिम्बाब्वे की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में 16 छक्के लगाए हैं. 

रिकॉर्ड की बौछार: निसांका-सिकंदर रजा ने बदल दिया श्रीलंका और जिम्बाब्वे का क्रिकेट इतिहास, जानें आखिर कैसे
Sikandar Raza

Sri Lanka vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 38वां मुकाबला गुरुवार ( 19 फरवरी) को श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो में खेला गया. जहां रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम तीन गेंद शेष रहते छह विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. कोलंबो में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 20 ओवरों में 178/7 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसका पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने 19.3 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. पारी का आगाज करते हुए ब्रायन बेनेट ने 48 गेंद में 131.25 की स्ट्राइक रेट से 63 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा कैप्टन सिकंदर रजा ने 26 गेंदों में तेजी से 45 रनों का योगदान दिया. मैच के दौरान कई खिलाड़ियों ने कुछ खास उपलब्धियां भी हासिल की, जो कुछ इस प्रकार है- 

पथुम निसांका 

पथुम निसांका श्रीलंका की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने कुसल मेंडिस को पीछे छोड़ा है. मेंडिस ने श्रीलंका की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2607 रन बनाए हैं. वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के बाद पथुम निसांका के रनों की संख्या 2636 हो गई है. 

यही नहीं पथुम निसांका श्रीलंका की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने कुसल मेंडिस को ही पछाड़ा है. खबर लिखे जाने तक निसांका ने श्रीलंका की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 21 बार 50+ का स्कोर किया है.  

ग्रीम क्रेमर 

ग्रीम क्रेमर जिम्बाब्वे की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में एक क्षेत्ररक्षक के रूप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह बड़ी उपलब्धि चिगम्बुरा के नाम दर्ज थी. जिन्होंने एक मैच में क्षेत्ररक्षक के रूप में दो कैच पकड़े थे. मगर आज के मुकाबले में तीन कैच पकड़ते हुए उन्होंने चिगम्बुरा को पीछे छोड़ दिया है. 

श्रीलंका और जिम्बाब्वे मुकाबले में बना गजब का रिकॉर्ड 

श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में आज दोनों टीमों की तरफ से मिलाकर कुल 360 रन बने, जो कि इन दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सर्वोच्च स्कोर है. 

सिकंदर रजा 

सिकंदर रजा टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड चिगम्बुरा के नाम दर्ज था. रजा ने खबर लिखे जाने तक जिम्बाब्वे की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में 16 छक्के लगाए हैं. 

सिकंदर रजा और ब्रायन बेनेट की जोड़ी ने किया कमाल 

सिकंदर रजा और ब्रायन बेनेट ने आज के मुकाबले में तीसरे विकेट के लिए कुल 69 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की. यह साझेदारी टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की तरफ से तीसरे विकेट के लिए सर्वोच्च साझेदारी है. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: वैभव सूर्यवंशी का IPL से पहले प्रैक्टिस सेशन में आया तूफान, धमाकेदार छक्के से तोड़ दिया पानी का पाइप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com