विज्ञापन

गिल ने फिर जीता फैंस का दिल, CSK का खेल खत्म, अब 1 सीट के लिए 4 मैच और 4 दावेदार

पंजाब के पास भी बस एक ही मैच बाक़ी है और ये टीम ज़्यादा से ज़्यादा 15 अंक हासिल कर सकती है. पंजाब की टीम ने अपने शुरुआत के 7 में से कोई मैच नहीं गंवाया और उसके बाद लगातार 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. पंजाब को अब अपना इकलौता मुक़ाबला लखनऊ के ख़िलाफ़ खेलना है. लखनऊ के ख़िलाफ़ जीत उसे प्लेऑफ़ का टिकट दे तो सकती है.   

गिल ने फिर जीता फैंस का दिल, CSK का खेल खत्म, अब 1 सीट के लिए 4 मैच और 4 दावेदार
Shubman Gill

पूर्व चैंपियन गुजरात ने चेन्नई को उसके आखिरी लीग मैच में हराकर 18 अंक हासिल कर लिए. गुजरात ने पांच बार के चेन्नई को 89 रनों से हराया और अपने आख़िरी लीग मैच में बड़ी जीत के 2 अहम अंक हासिल कर 18 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर जगह बना ली. गुजरात की ओर से एक बार फिर सुदर्शन-गिल और बटलर की तिकड़ी का तोड़ विपक्षी चेन्नई के लिए ढूंढना मुमकिन नहीं दिखा. शिवम दुबे ने चेन्नई के लिए 17 गेंदों पर 47 रन जोड़े, मगर चेन्नई को हार से नहीं बचा सके. गिल ने शिवम दुबे का हवाई डाइव मारकर कैच लपका और क्रिकेट फ़ैन्स का दिल जीत लिया. साई सुदर्शन ने 1 सेंचुरी, 7 हाफ़ सेंचुरी और 158 के स्ट्राइक रेट के साथ 638 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी हासिल किया जो गुजरात के लिए एक अपेक्षित बोनस साबित हुआ. 

1 सीट के लिए अब 4 मैच, 4 दावेदार 

22 मई: शुक्रवार को अब हैदराबाद और बैंगलोर के बीच की टक्कर एक बार फिर प्वाइँट्स टेबल में नंबर 1-2-3 की टीमों की स्थिति तय कर सकती है. इसके नतीजे का प्लेऑफ़ की टीम पर कोई असर नहीं पड़ने वाला.  

23 मई: शनिवार को लखनऊ की टक्कर पंजाब से है. पंजाब अगर अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ को उसी के घर में शिकस्त दे पाता है तो 15 अंकों के साथ वो प्लेऑफ़ की रेस में कायम रहेगा वरना अपनी लगातार सातवीं शर्मनाक हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.

24 मई: रविवार को लीग के आख़िरी दो मुक़ाबले खेले जाने हैं. अगर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान अपनी जीत का सिलसिला कायम रखता है तो 16 अंक लेकर आख़िरी मैच के होने से पहले वो प्लेऑफ़ में कदम रख लेगा. 

लेकिन अगर इस मैच में मुंबई की टीम लखनऊ को शिकस्त दे पाती है तो पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम राजस्थान का खेल खराब कर सकती है. 

24 मई: राजस्थान की हार की सूरत में रविवार शाम 7:30 बजे का मुक़ाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है. ऐसे में दिल्ली की जीत उसे 14 अंक हासिल करवा सकती है और कोलकाता की जीत उसे 15 अंक हासिल करवा सकती है. 

यानी चौथी टीम का नतीजा नेट रनरेट के आधार पर तय हो सकता है. यानी तकरीबन हर बार की तरह आईपीएल की लीग की आख़िरी चार टीमें आख़िरी कुछ मुक़ाबलों के ज़रिये ही तय होती नज़र आएंगी.   

IPL 2026 के आगे के लीग के मैच 

•    22 मई, हैदराबाद VS बैंगलोर, हैदराबाद में
•    23 मई, लखनऊ VS पंजाब, लखनऊ में
•    24 मई, मुंबई VS राजस्थान, मुंबई में
•    24 मई, कोलकाता VS दिल्ली, कोलकाता में

फिलहाल प्लेऑफ़ की रेस में शामिल 5 टीमों की हालत इस प्रकार है. 

कोलकाता के 13 मैच से 13 अंक

कोलकाता ने पिछले मैच में मुंबई को हराकर 13 अंक हासिल कर लिये थे और अगला मैच उन्हें दिल्ली के ख़िलाफ़ 24 मई को खेलना है. कोलकाता की टीम अगला मैच जीतकर 15 अंक हासिल कर सकती है. सीज़न के पहले 6 मैचों में जीत से बेहद दूर रही कोलकाता ने पिछले 7 में से 6 में जीत हासिल कर छठे नंबर पर जगह बनाई है. 

राजस्थान के 13 मैचों से 14 अंक

राजस्थान की एक जीत प्लेऑफ़ के सारे समीकरणों को एक साथ ख़त्म कर सकती है. राजस्थान की टीम फ़िलहाल इस रेस में सबसे आगे दिख रही है. राजस्थान की टीम के के 7 जीत से 14 अंक हैं और अपने आखिरी लीग मैच जीतकर ये टीम 16 अंक हासिल कर सकती है. राजस्थान को अपना आख़िरी लीग मैच 24 मई को मुंबई के ख़िलाफ़ खेलना है. 

दिल्ली के 13 मैचों से 12 अंक

अगर राजस्थान और पंजाब अपने मैच हार जाती है तो दिल्ली की टीम के सामने प्लेऑफ़ में पहुंचने की सिर्फ़ एक शर्ते होगी- कोलकाता को हराना. दरअसल, उन हालात में लीग का आख़िरी मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुक़ाबला साबित हो सकता है. 

दिल्ली अपना अगला मैच जीतकर 14 अंक हासिल कर सकती है. दिल्ली ने आईपीएल 2026 में अपने पहले दो मैचों में लखनऊ और पांच बार की चैंपियन मुंबई को हराकर शानदार शुरुआत की. मगर ये टीम कनसिस्टेंट नहीं रही. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @IPL/X

पंजाब के 13 में 13 अंक

पंजाब के पास भी बस एक ही मैच बाक़ी है और ये टीम ज़्यादा से ज़्यादा 15 अंक हासिल कर सकती है. पंजाब की टीम ने अपने शुरुआत के 7 में से कोई मैच नहीं गंवाया और उसके बाद लगातार 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. पंजाब को अब अपना इकलौता मुक़ाबला लखनऊ के ख़िलाफ़ खेलना है. लखनऊ के ख़िलाफ़ जीत उसे प्लेऑफ़ का टिकट दे तो सकती है.   

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table After GT vs CSK: सीएसके का टूर्नामेंट से बंध गया बोरिया बिस्तर, प्लेऑफ की रेस में ये चार टीमें सबसे आगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com