- सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में दिल्ली सरकार ने MCD के 5 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया है.
- सस्पेंड किए गए अधिकारियों में डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर सहित अन्य शामिल हैं
- इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है. मलबा अभी तक पूरी तरह से नहीं हट पाया है.
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर दिल्ली सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में MCD डिप्टी कमिश्नर सहित 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. रविवार को हुए इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई थी. 12 लोग घायल हुए थे. अभी भी मलबा पूरी तरह से नहीं हटा है. ऐसे में उसके नीचे लोगों के दबे होने की आशंका अब भी है. इस बीच सोमवार को दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने मामले में सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी. उन्होंने दो-टूक कहा था कि जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा. सीएम के इस बयान के कुछ ही घंटों बाद एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर सहित 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
सस्पेंड किए गए अधिकारियों में MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर शामिल हैं. इन अधिकारियों के सस्पेंसन की चिट्ठी जारी कर दी गई है.
सत्य निकेतन बिल्डंग हादसे में MCD के ये 5 अधिकारी सस्पेंड
MCD में साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, साउथ जोन के SE रणवीर सिंह, साउथ जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (बिल्डिंग) ललित कुमार, साउथ जोन के अस्सिटेंट इंजीनियर (बिल्डिंग), सुनील चौहान साउथ जोन के जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग) और आशीष कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के मृतक और घायल
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में अभी तक 7 लोगों की मौत हुई है. 12 घायल है. AIIMS की ओर से इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल लोगों की पहचान से जुड़ी डिटेल्स जारी की गई है. जिसके अनुसार AIIMS में कुल 12 मरीज लाए गए. इनमें 7 मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया. 1 मरीज को अस्पताल में मृत घोषित किया गया. 3 मरीजों की हालत गंभीर है, 1 मरीज की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के मरीजों की स्थिति:
- अंसार अली (30) – गंभीर
- अज्ञात-239 (28) – अस्पताल में मृत घोषित
- अज्ञात-241 (35) – मृत अवस्था में लाया गया
- कृष्णा बी (30) – स्थिर, छुट्टी
- नीलबा (19) – गंभीर
- अज्ञात-242 (20) – मृत अवस्था में लाया गया
- आदित्य कुमार (20) – गंभीर
- अज्ञात-243 (19) – मृत अवस्था में लाया गया
- टी. निशांत चिब (19) – स्थिर
- अज्ञात-244 (75) – मृत अवस्था में लाया गया
- अज्ञात-245 (35) – मृत अवस्था में लाया गया
- अज्ञात-246 (30) – मृत अवस्था में लाया गया
- कुल: 12 मरीज | 8 मृत | 3 गंभीर | 1 डिस्चार्ज
यह भी पढ़ें - 'मलबे से लोगों को सुरक्षित निकालना चुनौती, दबे लोगों का आंकड़ा स्पष्ट नहीं', सत्य निकेतन हादसे पर NDRF
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं