भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी काफी निराशाजनक रही. रविवार को रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ पंजाब की ओर से खेलते हुए, गिल पांच गेंदों पर केवल एक रन ही बना सके और फिर बाएं हाथ के स्पिनर अजय मंडल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. टीम के अचानक लड़खड़ाने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए गिल ने एक गेंद को रोकने की कोशिश में बोल्ड हुए. गेंद उनके बल्ले और पैड के बीच से निकलकर स्टंप्स से जा टकराई. गेंद ने पारी के दौरान सिर्फ 5 गेंद खेली और एक रन बनाकर आउट हुए. उनके आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे क्रिकेट फैंस के बीच इस बात पर काफी चर्चा होने लगी कि फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में स्पिन के खिलाफ उनकी डिफेंसिव तकनीक कैसी है.
गिल का रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कहने पर आया है. बोर्ड लंबे समय से यह कहता आ रहा है कि राष्ट्रीय कैलेंडर में खाली समय के दौरान प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपनी फॉर्म और लय बनाए रखनी चाहिए. घरेलू स्तर पर लंबे फॉर्मेट के मैच खेलने से शीर्ष बल्लेबाजों को अलग-अलग भारतीय पिचों पर अच्छी गेंदबाजी के खिलाफ अपना धैर्य और फुटवर्क बेहतर करने का अहम मौका मिलता है.
Captain Shubman Gill getting out for one run in Ranji trophy 💔 Batter luck 2nd inning 🤞 https://t.co/Q2Q1qt1By2
— Manmohan (@GarhManmohan) October 18, 2026
पंजाब की ओर से खेल रहे शुभमन गिल को न्यूजीलैंड दौरे से पहले 'रेड-बॉल' मैच के लिए जरूरी फिटनेस हासिल करने में मदद मिलेगी. घरेलू मैचों में स्पिन गेंदबाजी का सामना करना, न्यूजीलैंड की टीम की अनुशासित गेंदबाजी के खिलाफ खेलने की एक बेहतरीन तैयारी साबित हो सकता है. बता दें, भारत-न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 से 23 नवंबर के बीच वेलिंगटन में खेला जाएगा, जबकि 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच क्राइस्टचर्च में दूसरा मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम को पिछले दौर पर हार मिली थी, ऐसे में वह इस दौरे पर जीत दर्ज करना चाहेगी.
भारत का टेस्ट स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, साइ सुदर्शन, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, अंशुल कंबोज, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव
यह भी पढ़ें: हर 9वीं गेंद पर लगा छक्का, भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में आई छक्कों की सुनामी, बना मेगा रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें: 'शराब की लत, तलाक के बाद सारी हदें पार', चहल ने सुनाई जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर की कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं