विज्ञापन

हिमालय के गांव में बने घर देखने पहुंची विदेशी लड़कियां, बोली- ये मुलाकात मेरी जिंदगी बदल देगी

पोलैंड की मालविना हिमालय के पहाड़ों पर बने एक घर में पहुंची. इस दौरान विदेशी लड़की को घर की महिलाओं ने चाय पिलाया और खाना खाने को कहा.

हिमालय के गांव में बने घर देखने पहुंची विदेशी लड़कियां, बोली- ये मुलाकात मेरी जिंदगी बदल देगी
हिमालय के गांव में बने घर देखने पहुंची विदेशी लड़कियां
instagram/malvinaisland

Foreigner Girl In India: भारत घूमते-घूमते पोलैंड की एक लड़की मालविना (Malvina) हिमालय के दूर-दराज इलाके में पहुंची. इस दौरान उसकी मुलाकात हिमालय के पहाड़ों में बने एक घर में रह रही दो महिलाएं ममता और मुन्नी से हुई. इस मुलाकात को लेकर विदेशी लड़की ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उसने बताया कि यहां मेरी मुलाकात दो बहुत ही प्यारी महिलाओं से हुई, जिन्होंने मेरा बहुत ही गर्मजोशी से स्वागत किया. मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह मुलाकात मेरी जिंदगी को थोड़ा सा बदल देगी. पोलैंड की लड़की ने वीडियो में कहा कि कुछ शब्द और एक खुला दिल ही एक गहरा रिश्ता बनाने के लिए काफी होता है.

ऋषिकेश में 3 हफ्ते का किया योगा क्लास

मालविना भारत के अलग-अलग हिस्सों में गई. विदेशी लड़की मालविना ने ऋषिकेश में तीन हफ्तों तक योगा क्लास भी किया. उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर घूमने को लेकर उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. मालविना ने बताया कि उसने 10 साल तक IT कंसल्टेंट के तौर पर कॉर्पोरेट में काम किया. मालविना को उस समय 3 लाख रुपये (€ 3000) महीना मिलता था. पर उसने घूमने के लिए बिना किसी बैकअप प्लान नौकरी छोड़ दी और खुद को यूनिवर्स के हवाले कर दिया.

Foriegn Girl Malvina Himalaya Mountain Village Tour Travel Experience Viral Video

Foriegn Girl Malvina Himalaya Mountain Village Tour Travel Experience Viral Video
Photo Credit: instagram/malvinaisland

उसने हिमालय के गांव में महिलाओं से मुलाकात का वीडियो डाला है. हिमालय के गांव में बने घर में मालविना के साथ फिलीपींस की लड़की थी, जो अभी कनाडा में रहती है. दोनों को महिलाओं ने नींबू की चाय बनाकर दी. साथ ही गाय के दूध से बनी मिठाई भी खाने को दिया.

 मालविना बोली- मैं यहीं रुकना चाहूंगी

मालविना यूट्यूब पर डाले गए वीडियो में मालविना कहती हैं कि हम एक दूसरे की भाषा नहीं समझ पा रहे थे. फिर उनके कुछ शब्दों ने गहरा रिश्ता बना दिया. इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, उन्होंने मुझे बैठने, चाय पीने और उनके साथ खाना खाने के लिए कहा. घर में बैठने के लिए लकड़ी का पीढ़ा, नींबू की चाय और घर की 2 महिलाओं की प्यार उन्हें काफी पसंद आया. विदेशी लड़कियां हिमालय के पहाड़ों पर बने महिला के मिट्टी से बने घर को देखकर अचरज में पड़ गई. मालविना ने कहा कि सच कहूं तो मैं यहीं रुकना चाहूंगी. मुझे यह बहुत पसंद आया.

पहली बार हिमालय के पहाड़ों में बने घर पहुंची मालविना

मुझे लगता है कि दुनिया का आखिरी छोर कुछ ऐसा ही दिखता होगा. इस तरह वह अपनी जिंदगी में पहली बार हिमालय की तलहटी में बने मिट्टी के एक घर में पहुंचीं. मालविना ने महिलाओं से बातचीत में बताया कि उनके घर में उनके पिता हैं, जो पोलैंड में रहते हैं. उनके साथ उनका 7 साल बड़ा भाई है, जो पोलैंड में रहता है, जबकि उनकी मां की मौत हो चुकी है.

उसने वीडियो के आखिरी में कहा कि मुझे सच में ऐसा लगा जैसे मैं परिवार का हिस्सा बन गया हूं और ममता और मुन्नी ने बहुत ही दयालुता और उदारता के साथ स्वागत किया. यह आश्चर्यजनक है और इस तरह के क्षण वास्तव में मुझे याद दिलाते हैं कि मुझे यात्रा करना इतना पसंद क्यों है.

यह भी पढे़ं-

भारत की आस्था देख विदेशी महिला की आंखों में आए आंसू, बोली- ऐसी श्रद्धा दुनिया में कहीं नहीं

साउथ अफ्रीका का यूट्यूबर फैमिली के साथ गया तिरुपति बालाजी, वीडियो देख लोग बोले- 'बच्चों को अच्छी परवरिश दी है'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Foreigner In India, Foreigner In India Travel, Foreigner In India Viral Video, Viral Video, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com