विज्ञापन

Shubman Gill: शुभमन गिल ने 104 रन की पारी में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Shubman Gill Creates History: शुभमन गिल ने न्यू चंडीगढ़ में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 2026 IPL के दूसरे क्वालिफायर में 104 रन की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल रही. अपनी इस पारी में गिल ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए.

Shubman Gill: शुभमन गिल ने 104 रन की पारी में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
Shubman Gill Creates History in IPL: गिल ने रचा इतिहास

Shubman Gill record : गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में 104 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. अब 31 मई को गुजरात और बेंगलुरु के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में गिल ने 104 रन की पारी खेली जिसमें 53 गेंद का सामना किया. अपनी पारी में गिल ने 15 चौके और तीन छक्के लगाए. इस ऐतिहासिक पारी के दौरान शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया. गिल आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे कप्तान हो गए हैं जिनके नाम आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने का कमाल दर्ज हो. इसके अलावा गिल आईपीएल इतिहास के इकलौते औसे बैटर हैं जिनके नाम आईपीएल प्लेऑफ में एक से ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड हो. यही नहीं गिल आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे ओपनर हैं जिनके नाम आईपीएल प्लेऑफ में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने का महारिकॉर्ड दर्ज हो गया हो. गिल के नाम आईपीएल प्लेऑफ में कुल 581 रन दर्ज हो गए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

IPL प्लेऑफ में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजटीमरनVsवेन्यू साल
शुभमन गिलटाइटन्स129vs MIअहमदाबाद26 मई 2023
वीरेंद्र सहवागपंजाब किंग्स XI122vs CSKवानखेड़े30 मई 2014
शेन वॉट्सनचेन्नई सुपर किंग्स117*vs SRHवानखेड़े27 मई 2018
ऋद्धिमान साहापंजाब किंग्स XI115*Vs KKRबेंगलुरु1 जून 2014
मुरली विजयचेन्नई सुपरकिंग्स113Vs DDचेन्नई25 मई 2012
रजत पाटीदारबेंगलुरु112*vs LSGईडन गार्डन्स25 मई 2022
जोस बटलरराजस्थान रॉयल्स106*vs RCBअहमदाबाद27 मई 2022
शुभमन गिलगुजरात टाइटंस104vs RRन्यू चंडीगढ़29 मई 2026

सबसे तेज किया यह कारनामा 

बता दें कि मैच में  गिल ने सिर्फ़ 47 गेंदों में शतक लगाया जो लीग के इतिहास में प्लेऑफ का सबसे तेज शतक है. यह रिकॉर्ड पहले रजत पाटीदार के नाम था, जिन्होंने 2022 सीजन के एलिमिनेटर में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 49 गेंदों में शतक पूरा किया था. इसके अलावा गिल इस लीग के इतिहास में 5 शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं. इससे पहले, 26 साल की उम्र तक किसी भी खिलाड़ी के नाम तीन से ज़्यादा शतक नहीं थे.  गिल एक सीजन में 700 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान हैं और अपने ओपनिंग पार्टनर साई सुदर्शन के बाद दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. 

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने खराब शुरुआत के बावजूद 214/6 का विशाल स्कोर बनाया, जिसके बाद गुजरात ने 19वें ओवर में 219 रन बनाकर मैच को 7 विकेट से जीत लिया. गिल को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

फाइनल में आरसीबी के साथ मुकाबला

गुजरात टाइटंस ने तीसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है. साल 2022 में जीटी ने आरआर को मात देकर अपना पहला खिताब जीता था. अगले सीजन यह टीम फिर से फाइनल में पहुंची, जहां सीएसके के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. जब 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीटी का सामना आरसीबी से होगा, तो दोनों टीमें अपने दूसरे खिताब को जीतना चाहेंगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com