अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर अटैक कर दिया है. ईरानी मीडिया के हवाले से दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर हमला किया है, 5 धमाकों की आवाज सुनी गई है. ये हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब अमेरिका में आज मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग होनी है. पिछले कई दिनों से कहा जा रहा था कि मिड टर्म पोल के दौरान या बाद में अमेरिका हमला कर सकता है.
केशम द्वीप से ईरान पूरे स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर नजर रखता है. इसे अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी भी कहा जाता है. यहां मिसाइल और ड्रोन ठिकाने हैं और यहीं से समुद्री जहाजों पर हमले किए जाते हैं. ऐसे में ईरान के लिए केशम द्वीप रणनीतिक रूप से काफी अहम है. अमेरिका ने इन हमलों को लेकर कहा है कि ये लिमिटेड और डिफेंसिव स्ट्राइक है, ताकि कोई भी ऑयल टैंकर या वेसल स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से सुरक्षित गुजर सके और ईरान हमला न कर पाए.