लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए सीरीज के दूसरे वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर बड़ी जीत दर्ज करते हुए वनडे सीरीज अपने नाम की. भारत की जीत के बाद कप्तान गिल ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा कि वह भारत के लिए मैच फिनिश करना चाहते हैं. वह 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना चाहते हैं और इसे आदत बनाना उनका लक्ष्य है. बता दें, गिल और ईशान के शतकों के दम पर भारत ने 50 ओवर में 402 रन बनाए थे. इसके जवाब में अफगानिस्तान 232 पर सिमट गई. वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाना है.
अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद शुभमन गिल से जब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उनकी फिटनेस को लेकर अपडेट देते हुए कहा,"थोड़ी तकलीफ़ है, जब मैं बाहर गया तो बहुत क्रैम्प्स हुए, लेकिन बहुत गर्मी थी और मैंने लगभग 40-45 ओवर बैटिंग की, इसलिए बॉडी के अलग-अलग हिस्सों में बहुत क्रैम्प्स हो रहे थे, लेकिन अब यह बहुत बेहतर है."
वहीं इसके बाद उनसे उनकी बल्लेबाजी को लेकर सवाल हुआ तो गिल ने कहा कि उनकी कोशिश है कि वह 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करें और इसे अपनी आदत बनांए. भारतीय वनडे कप्तान बोले,"मैं जहां चाह रहा था, शॉट वहीं जा रहा था. मैं पहली बॉल से ही बहुत कॉन्फिडेंट महसूस कर रहा था. इस सीरीज़ में मैंने अपने लिए एक टारगेट रखा था कि मैं वहां पहुंचना चाहता हूं, मैं मैच खत्म करना चाहता हूं और 40-45 ओवर तक बैटिंग करना चाहता हूं और यह आदत बनाना चाहता हूं, जब भी मुझे स्टार्ट मिले, मैं उसे बड़े स्कोर में बदलना चाहता हूं."
वहीं क्या आज के मैच में शुभमन गिल की नजरें दोहरे शतक पर थीं, इसके जवाब में उन्होंने कहा,"हां, मेरी नजर थी, लेकिन मुझे पता था कि मुझे अपने शॉट्स मारते रहना होगा, 430, 440, 450 को ध्यान में रखना होगा. मुझे सच में लगता है कि मैंने इसे अच्छी तरह से मिडिल किया कि गेंद डीप कवर्स पर चली गई."
इस सीरीज में डेब्यू कर रहे खिलाड़ियों को लेकर उन्होंने कहा,"मुझे लगता है कि वे सभी बहुत अच्छी जगह पर हैं. जिस तरह से हमारे फास्ट बॉलर इस गर्मी में, इन विकेटों पर बॉलिंग कर रहे हैं, उस पेस के साथ लगातार उन एरिया में हिट करते रहना आसान नहीं है. इसलिए मैं इससे बहुत खुश हूं."
यह भी पढ़ें: IND A vs AFG A Highlights: भारत ए ने अफगानिस्तान ए को 101 रनों से रौंदा, ट्राई सीरीज के फाइनल में बनाई जगह
यह भी पढ़ें: हवा में उछले, पीछे दौड़े, फिर बने सुपरमैन, वैभव सूर्यवंशी ने पकड़ा असंभव कैच, देखकर रह जाएंगे दंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं