विज्ञापन

Ind vs Afg: ईशान किशन का मेगा रिकॉर्ड, 52 साल में दूसरे भारतीय विकेटकीपर बने, धोनी को पीछे छोड़ा

विश्व कप से पहले करीब दो साल बाद टीम इंडिया में लौटे इसान किशन ने खुद को व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में पूरी तरह फिर से स्थापित कर लिया है. फिर चाहे यह टी20 हो या अब वनडे

Ind vs Afg: ईशान किशन का मेगा रिकॉर्ड, 52 साल में दूसरे भारतीय विकेटकीपर बने, धोनी को पीछे छोड़ा

Ishan Kishan's record: साल 2023 में दक्षिण अफ्रीका के बीच दौरे से मानसिक थकावट की बात कह कर वापस भारत लौटे विकेटकीपर इशान किशन के लिए साल 2026 बहुत ही शानदार रहा है. और इस साल टी20 विश्व कप से पहले ठीक भारतीय टीम में जगह पाए इशान ने खुद को लगातार टीम इंडिया के लिए प्रासंगिक बना कर रखा है. फिर चाहे यह टी20 हो या फिर वनडे. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में 34 रन बनाने वाले इशान ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दूसरे वनडे में स्तर ऊंचा करते हुए शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो वह कारनामा कर डाला, जो उनसे पहले भारतीय वनडे इतिहास के 52 साल में उनसे पहले केएल राहुल ही कर सके हैं. 

दूसरे सबसे तेज एक हजारी भारतीय विकेटकीपर

जब बात भारत के लिए वनडे में किसी विकेटकीपर बल्लेबाज के सबसे तेज एक हजार रन  बनाने की आती है, तो अब यह कारनामा इशान किशन के नाम पर लिखा जाएगा. इशान को दूसरे वनडे से पहले यह रिकॉर्ड बनाने के लिए 33 रन की जरूरत थी. और उन्होंने इसे आसानी से हासिल कर लिया. इशान ने एक हजार रन के लिए 26 पारियां लीं. हालांकि, केएल राहुल ने एक हजार रन 24 पारियों में बनाए हैं, लेकिन वह मुख्य रूप से बल्लेबाज ज्यादा रहे हैं.वहीं, धोनी ने वनडे में एक हजार रन पूरे करने के लिए 29 पारियां ली थीं

सबसे तेज एक 1000 रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर

नाम    पारी
केएल राहुल24
इशान किशन  26
एमएस धोनी29 

सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

वैसे जब बात सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की आती है, इसमे शुभमन गिल का नाम सबसे ऊपर है

नाम     पारी
शुभमन गिल19
विराट कोहली/शिखर धवन24
नवजोत सिद्धू/श्रेयस अय्यर25
इशान किशन26

सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले शीर्ष अंतरराष्ट्रीय 5 विकेटकीपर

वहीं, जब बात जब वनडे इतिहास में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले विकेटकीपरों की आती है, तो इशान किशन अब दूसरे नंबर पर हैं

नामपारी
क्विंटन डिकॉक (द.अफ्रीका)21
इशान किशन (भारत)26
शाई होप (विंडीज)27
एमएस धोनी (भारत)29
एलक सटीवर्ट (इंग्लैंड)31

गेंदों के लिहाज सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय

वहीं, गेंदों के लिहाज से सबसे तेज एक हजार रन बनाने के मामले में इशान किशन छठे नंबर के भारतीय बल्लेबाज हो गए हैं

गेंदबल्लेबाज
हार्दिक पांड्या857
केदार जाधव936
कपिल देव954
शुभमन गिल954
एमएस धोनी955
इशान किशन966

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
डिप्टी न्यूज एडिटर
उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज,लखनऊ... वीनू मांकड़ ट्रॉफी... और फिर कूच बिहार ट्रॉफी में प्रतिनिधित्व करने के बाद, मनीष शर्मा का साल 2002 से राष्ट्रीय म... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, India Vs Afghanistan 06/17/2026 Inaf06172026269855, Cricket, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com