भारतीय कप्तान शुभमन गिल को आईसीसी ने रिकॉर्ड पांचवीं बार महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जबकि सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को एशिया कप और एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिये महिला वर्ग में यह सम्मान मिला. शुभमन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. एक ही देश से महिला और पुरूष दोनों क्रिकेटरों को चुने जाने का यह पांचवां मौका है.
इससे पहले भारत से जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना को जून 2024 में चुना गया था. वहीं अभिषेक शर्मा और मंधाना को सितंबर 2025 में चुना गया. शुभमन ने अभिषेक, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता. वहीं महिला वर्ग में श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू और भारत की स्पिनर श्री चरणी भी दौड़ में थीं.
India batter's exploits in the Women's Asia Cup and the Asian Games reward her with September's ICC Women's Player of the Month award 🎖️ Find out the winner ➡️ https://t.co/ldxABLBp0I https://t.co/2bStmpL0Jj
— ICC (@ICC) October 13, 2026
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर
- शुभमन गिल (5 बार)
- जसप्रीत बुमराह (2 बार)
- श्रेयस अय्यर (2 बार)
- ऋषभ पंत (1 बार)
- रविचंद्रन अश्विन (1 बार)
- भुवनेश्वर कुमार (1 बार)
- विराट कोहली (1 बार)
- यशस्वी जयसवाल (1 बार)
- मोहम्मद सिराज (1 बार)
- अभिषेक शर्मा (1 बार)
- संजू सैमसन (1 बार)
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में गिल का धमाका
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के पहले 2 वनडे इंटरनेशनल मैचों में गिल ने कुल 333 रन बनाए. इसमें पहले मैच में शतक और दूसरे मैच में नाबाद दोहरा शतक शामिल था. भारत ने दोनों मैच आठ विकेट से जीते थे. 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में, गिल ने 108 गेंदों पर 110 रन बनाए और भारत ने वेस्टइंडीज के 295 रन के स्कोर का पीछा किया. भारत ने 41.4 ओवर में 296 रन का लक्ष्य हासिल करने में सफलता हासिल की थी.
इसके बाद गुवाहाटी वनडे में, वेस्टइंडीज ने सात विकेट पर 405 रन बनाए, जो वनडे में उनका 400 से ज्यादा का पहला स्कोर था. बतौर कप्तान गिल ने इस मैच में 133 गेंदों पर नाबाद 223 रन बनाए, जिसमें 26 चौके और आठ छक्के शामिल थे. भारत ने 43.3 ओवर में दो विकेट पर 406 रन बनाकर जीत हासिल की थी.
भारत के कप्तान गिल ने 62 गेंदों में शतक पूरा किया, जो वनडे इतिहास में किसी भारतीय कप्तान का सबसे तेज शतक था, और 117 गेंदों में दोहरा शतक लगाया, जो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है. इसेक अलावा गिल की यह पारी वनडे में सफल रन चेज करते हुए किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी था.
यह भी पढ़ें | गिल-रोहित ओपनर, नंबर-3 कोहली, BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड को लेकर दिया बड़ा संकेत
यह भी पढ़ें | भारतीय क्रिकेट की ‘पेस फैक्ट्री', जहां तैयार हुए कई गेंदबाज, अब तक दे चुकी है 17 इंटरनेशनल स्टार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं