विज्ञापन

रन नहीं, आग उगल रहा है शुभमन गिल का बल्ला, 'प्रिंस' के पिछले 10 वनडे पारियों का प्रदर्शन आपने देखा?

शुभमन गिल ने पिछले 10 पारियों में 695 रन बनाए हैं. जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान वह दो मर्तबा नाबाद भी रहे हैं.

रन नहीं, आग उगल रहा है शुभमन गिल का बल्ला, 'प्रिंस' के पिछले 10 वनडे पारियों का प्रदर्शन आपने देखा?
शुभमन गिल

शुभमन गिल के बल्ले से अब रन नहीं आग निकल रहा है. यह कहना गलत नहीं होगा. पिछले 10 वनडे पारियों में उनके बल्ले से 695 रन निकले हैं. जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं. यहीं नहीं इस दौरान वह दो मर्तबा नाबाद भी रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेली गई 154 रनों की शतकीय पारी इस दौरान उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी रही है. वहीं अब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी सैकड़ा जमाकर सबको अपना दीवाना बना दिया है. पारी का आगाज करने मैदान में आए भारतीय कप्तान ने कुल 108 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 101.85 की स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 13 चौके और एक खूबसूरत छक्का देखने को मिला. चेज ने उन्हें अपने जाल में फंसाया. एंड्रूयू के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

शुभमन गिल का वनडे करियर 

टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के मौजूदा भारतीय कप्तान ने खबर लिखे जाने तक कुल 68 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 67 पारियों में 3489 रन निकले हैं. जिसमें 10 शतक और 20 अर्धशतक शामिल है. 208 रनों की खेली गई दोहरी शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च दोहरी शतकीय पारी है. 

शुभमन गिल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

वहीं बात करें शुभमन गिल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में उन्होंने देश के लिए अबतक 43 टेस्ट, 68 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. 

इस बीच उनके बल्ले से टेस्ट की 77 पारियों में 43.47 की औसत से 3043, वनडे की 67 पारियों में 3489 और टी20 की 36 पारियों में 28.03 की औसत से 869 रन निकले हैं. 

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, आखिर कब तब टीम पर बोझ बने रहेंगे 'हिटमैंन'?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Shubman Singh Gill, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com