विज्ञापन

तीसरे टी-20 में जीत के बाद भी इस बात से खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर, बोले- खुश हूं, लेकिन यह सुधार जरूरी है

तीसरे टी-20 में भारत को 14 रन से जीत मिली लेकिन भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन बातों पर बात की है जिसमें जीत के बाद भी भारतीय टीम को उसपर काम करना है. भारतीय टीम अब सीरीज में 2-1 से आगे है.

तीसरे टी-20 में जीत के बाद भी इस बात से खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर, बोले- खुश हूं, लेकिन यह सुधार जरूरी है
Shreyas Iyer का बड़ा बयान

भारत ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 223 रनों का बचाव करते हुए 14 रन से जीत हासिल की.  भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने गेंदबाजों की स्पष्ट सोच और पक्के इरादों की तारीफ करते हुए बताया कि ड्राई बॉल ने उन्हें अपनी योजनाओं पर टिके रहने में मदद की.  अर्शदीप सिंह (44/3) की अगुवाई में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. इस जीत के साथ भारत ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली. उन्होंने कहा, "यह बहुत अच्छा था क्योंकि गेंदबाजों को पूरा भरोसा था कि वे क्या करना चाहते हैं. उनका इरादा बिल्कुल साफ था। वे अपनी योजना को लागू करने में बहुत पक्के थे और जब मैं उन्हें गेंद दे रहा था, तो हर गेंदबाज चुनौती के लिए तैयार था और आप यही तो चाहते हैं."

कप्तान ने जीत की नींव रखने वाली बल्लेबाजी की भी तारीफ की, खासकर अभिषेक शर्मा के 69 रन, ईशान किशन के 37 रन और आखिर में प्रिंस यादव की 13 रन (नाबाद) की छोटी लेकिन अहम पारी की. उन्होंने कहा, "सच कहूं तो, यह एक शानदार शुरुआत थी. अभिषेक ने पावरप्ले में वही किया जो वह करते हैं और किशन का आना, वह पिछले कुछ महीनों से बहुत अच्छा खेल रहे हैं. यहां तक ​​कि प्रिंस ने आखिर में जो छोटी पारी खेली, वे रन बहुत अहम थे. वेस्टइंडीज को आप कभी हल्के में नहीं ले सकते. इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना था कि हम कभी भी लापरवाह न हों. दोनों ही मैदान हाई-स्कोरिंग हैं, लेकिन यह जरूरी है कि हम अपनी प्रक्रिया और रूटीन पर टिके रहें और आक्रामक बने रहें."

हालांकि इस शानदार जीत के बाद अय्यर ने एक ऐसी अहम बात पर जोर दिया जिसमें अभी भी सुधार की ज़रूरत है. मैच के बाद अय्यर ने कहा कि टीम को आत्म-संतुष्ट नहीं होना चाहिए और खेल के तीनों विभागों में निरंतरता बनाए रखने पर ध्यान देते रहना होगा.  अय्यर ने ये भी कहा कि, "वेस्टइंडीज को कभी भी हल्के में नहीं लिया जा सकता. इसलिए, हमें यह पक्का करना था कि हम कभी भी लापरवाह न हों.  ये मैदान ज्यादा रन बनाने वाले हैं, लेकिन अपने प्रोसेस और रूटीन पर टिके रहना और आक्रामक बने रहना जरूरी है, हमें इसे आगे भी ले जाना होगा."

बता दें कि आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज ने 22 रन बनाए, यानी अगर बीच के कुछ ओवर में वेस्टइंडीज 15 रन और बना लेती को शायद यह मैच भी भारत के हाथ से निकल सकता था. यही कारण है कि अय्यर ने टीम के सभी खिलाड़ियों से अंत तक लड़ने की प्रोसेस को आगे भी जारी रखने की बात की है. 

यह भी पढ़ें | अभिषेक शर्मा का "डबल ब्लास्ट", बने सिक्सर्स किंग! यह यूएसपी सुनामी है, 21 साल में इकलौते

यह भी पढ़ें | पाकिस्तान ने बनाया टी20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, श्रीलंका चारों खाने चित, सीरीज में 2-0 की बढ़त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shreyas Santosh Iyer, Cricket, India Vs West Indies 2026, Abhishek Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com