Shreyanka Patil: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई है, बुधवार को लीड्स के हेडिंग्ले में नीदरलैंड के खिलाफ 'ग्रुप ए' मैच के दौरान ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल के दाहिने टखने में मोच आ गई, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था. अब अपडेट है कि श्रयंका पाटिल टी-20 वर्ल्ड कप के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगी, श्रेयंका पाटिल का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना तय हो गया है.
दरअसल, यह घटना नीदरलैंड की पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर हुई. श्रेयंका मिड-ऑन की तरफ गेंद का पीछा कर रही थीं, तभी उनके दाहिने टखने में मोच आ गई और वह मैदान पर गिर गईं. उन्होंने तुरंत अपना टखना पकड़ा और दर्द से कराहने लगीं, जिसके बाद साथी खिलाड़ी मदद के लिए उनकी ओर दौड़ीं.
स्ट्रेचर पर ले जाने से पहले भारतीय टीम के मेडिकल स्टाफ ने मैदान पर ही श्रेयंका की जांच की. इस दौरान श्रेयंका काफी परेशानी में नजर आईं, उन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था. चोट काफी गंभीर लग रही है, क्योंकि जब उन्होंने जमीन से उठने की कोशिश की तो वह चोटिल टखने पर बिल्कुल भी वजन नहीं डाल पा रही थीं.

भारतीय टीम को तगड़ा झटका
श्रेयंका पाटिल का वर्ल्ड कप से बाहर होना यकीनन भारतीय महिला टीम के लिए बड़ा झटका होगा. ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। वह पहले भी 8-9 महीने तक दूर रही थीं और उन्होंने खुद माना था कि उस मुश्किल दौर में वह डिप्रेशन के करीब पहुंच गई थीं. इस बार मौका एक बड़े मंच का था और दुर्भाग्य से वह इसमें शामिल नहीं हो पाएंगी.
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच साउथ अफ्रीका के साथ है, जो 21 जून को खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम अबतक अपने दोनों मैच जीत चुकी हैं.
ये भी पढ़ें- ये लड़की वैभव जैसी बवाल निकली, वनडे में मार दी ट्रिपल सेंचुरी, बिहार क्रिकेट का नया बवंडर!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं