श्री चरणी ने कमाल कर दिया है. महिला एशिया कप 2026 का नौवां मुकाबला भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच दुबई में खेला जा रहा है. जहां उन्होंने विपक्षी टीम की बड़ी खिलाडियों को अपने जाल में फंसाते हुए महज 55 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई है. पाकिस्तान के खिलाफ 22 वर्षीय खिलाड़ी से लोगों को शानदार गेंदबाजी की उम्मीद थी. वह इन उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरने में कामयाब भी रहीं. टीम के लिए उन्होंने कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 1.75 की इकॉनमी से महज सात रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहीं. उनकी शिकार सलामी बल्लेबाज शवाल जुल्फिकार (14) के अलावा गुल फिरोजा (00) और आयशा जफर (02) बनीं.
प्रेमा रावत ने भी बिखेरी चमक
मैच के दौरान प्रेमा रावत का भी जलवा रहा. टीम के लिए रावत ने भी पाकिस्तान के खिलाफ कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच वह 2.25 की इकॉनमी से नौ रन खर्च करते हुए तीन विकेट प्राप्त करने में कामयाब रहीं. उनकी शिकार सदफ शम्स (03), उम्म-ए-हानि (06) और नश्रा संधू (00) बनीं.
दीप्ति शर्मा ने चटकाए दो विकेट
वहीं अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के खाते में दो विकेट आए. शर्मा ने कैप्टन फातिमा सना (00) और तुबा हसन (09) को आउट किया. शेफाली वर्मा की शिकार मुनीबा अली (13) बनी. ऐमन फातिमा (05) को भारती और दीप्ति ने मिलकर रन आउट किया. क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा को कोई सफलता हाथ नहीं लगी.
🚨 Shree Charani bowling spells in Asian games 🚨
— VIKAS (@Vikas662005) September 5, 2026
- 4-0-9-3 vs PAK
- 3.2-0-16-2 vs HKC
- 3-0-10-2 vs THAI
3 Match || 7 Wkt. 🤯🔥 pic.twitter.com/lFqEZiFegC
जीत के लिए मिला है 56 रन का लक्ष्य
दुबई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी महिला टीम 18.1 ओवरों में 55 रन बनाने में कामयाब हुई है. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 56 रन बनाने होंगे. विपक्षी टीम की तरफ से आज के मुकाबले में मुनीबा अली (13) और शवाल जुल्फिकार (14) ही दहाई के आंकड़े को छू पाईं.
यह भी पढ़ें- टॉस हुआ, फैसला हुआ, मगर हाथ नहीं मिलाया, भारत-पाक मैच में फिर कप्तानों ने बनाए रखी दूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं