क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का आगाज हो चुका है. दुबई में ग्रीन टीम की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. टॉस के दौरान हर किसी की निगाहें दोनों टीमों की कप्तान हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना पर टिकी हुई थीं कि वह टॉस के बाद हाथ मिलाती हैं या नहीं. मगर पिछले कुछ मुकाबलों की तरह इस बार भी दोनों टीमों की महिला कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया है. जिसके बाद से यह मुकाबला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से हाथ नहीं मिलाते हैं भारतीय खिलाड़ी
साल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारतीय खिलाड़ी विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाते हैं. भारत सरकार और बीसीसीआई का इस मामले में खिलाड़ियों को सख्त निर्देश मिला है. यहीं नहीं कई मौकों पर टॉस के दौरान सुरक्षा और तनाव के माहौल को देखते हुए भी मैच अधिकारियों ने कप्तानों को औपचारिक रस्मों से दूर रहने की सलाह दी है.
एशिया कप 2026 के नौवें मुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
भारत महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.
पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.
यह भी पढ़ें- व्हाइट बॉल में आखिर क्यों फंस जाते हैं पंत? दिग्गज ने दिया सक्सेस मंत्र, मान गए तो संवर जाएगा करियर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं