Shoaib AKhtar on Pakistan Batting vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के 'बाज-बॉल' (Bazball) युग की अच्छी शुरुआत हुई. तेज गेंदबाजों ओली रॉबिन्सन और जोश टोंग ने पांच-पांच विकेट लेकर हेडिंग्ले में मेहमान टीम की बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर दिया. पाकिस्तान का स्कोर 117-3 से गिरकर 171 ऑल आउट हो गया. इसके बाद गुरुवार शाम के सेशन में इंग्लैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की और दिन का खेल खत्म होने तक 112-2 रन बना लिए, जिससे वे सिर्फ 59 रन पीछे थे.
शोएब अख्तर ने इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं. जब उनसे सवाल किया गया की पहले दिन पाकिस्तान की बल्लेबाजी के बारे में आप क्या सोचते हैं?
शोएब अख्तर ने कहा, हमने बहुत ही खराब बल्लेबाजी की. क्रीज पर कोई भी बल्लेबाज सहज नहीं दिख रहा था. सच कहूं तो, हमारा क्रिकेट दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है. जैसे ही गेंद थोड़ी स्विंग होती है, किसी भी बल्लेबाज के पैरों की मूवमेंट ठीक से नहीं दिखती.
जो रूट के लिए इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी. बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद वे दूसरी बार कप्तान बने थे. बादल छाए रहने के बावजूद टॉस जीतने के बाद, वे स्टंप्स के समय जॉर्डन कॉक्स (नाबाद 23) के साथ नाबाद 37 रन पर क्रीज पर थे.
तीन मैचों की सीरीज की पहली ही गेंद पर, रॉबिन्सन ने अज़ान अवैस को 'अराउंड द विकेट' से अंदर आती गेंद पर आउट किया. अपने तीसरे ओवर में, रॉबिन्सन ने 'ओवर द विकेट' गेंदबाजी की और ड्राइव करने की कोशिश कर रहे शान मसूद (5) को फंसा लिया, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 6-2 हो गया.
बारिश के कारण दो घंटे की देरी और इमाम-उल-हक (42) व अब्दुल्ला शफीक (61) के बीच तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी के बाद, रॉबिन्सन और टोंग ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को ध्वस्त कर दिया. रॉबिन्सन ने 51 रन देकर 5 और टोंग ने 46 रन देकर 5 विकेट लिए.
(PTI इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं