विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2017

टीम इंडिया में भले ही बजता हो कोहली का डंका लेकिन BCCI से कमाई में धवन ने छोड़ा पीछे

कप्तान विराट कोहली प्रायोजन अधिकारों से कमाई करने के मामले में भले ही सभी पर भारी पड़ते हों लेकिन 2015-16 में अंतरराष्ट्रीय मैचों से बीसीसीआई की कुल कमाई में करमुक्त हिस्से से मिलने वाले लाभ में वह शिखर धवन से थोड़ा पीछे हैं.

टीम इंडिया में भले ही बजता हो कोहली का डंका लेकिन BCCI से कमाई में धवन ने छोड़ा पीछे
BCCI ने मई में 25 लाख से अधिक के भुगतान की जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी है...
  • भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भुगतान की जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी
  • बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज धवन को 87.76 लाख रुपये मिले
  • कोहली को उनके हिस्से के तौर पर 83.07 लाख रुपये की धनराशि मिली
मुंबई: कप्तान विराट कोहली प्रायोजन अधिकारों से कमाई करने के मामले में भले ही सभी पर भारी पड़ते हों लेकिन 2015-16 में अंतरराष्ट्रीय मैचों से बीसीसीआई की कुल कमाई में करमुक्त हिस्से से मिलने वाले लाभ में वह अपने साथी शिखर धवन से थोड़ा पीछे हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मई में 25 लाख से अधिक के भुगतान की जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी है. इसके अनुसार बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज धवन को जहां 87.76 लाख रुपये मिले वहीं कोहली को उनके हिस्से के तौर पर 83.07 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई. 

इस सूची में सर्वाधिक धनराशि प्राप्त करने वाले बल्लेबाजों में अंजिक्य रहाणे (81.06 लाख रुपये) तीसरे जबकि रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा (प्रत्येक 73.02 लाख रुपये) संयुक्त चौथे स्थान पर हैं. वरुण आरोन को सबसे कम 32.15 लाख रुपये मिले. खिलाड़ियों को पिछले सत्र में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखलाओं के लिये मैच फीस का भुगतान कर दिया गया है. खिलाड़ियों को बीसीसीआई द्वारा घोषित नकद पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से बोर्ड को मिली टेस्ट रैंकिंग पुरस्कार राशि का कर मुक्त हिस्सा भी दिया गया.

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को आईपीएल 2016 में चोट के मुआवजे के तौर पर एक करोड़ 52 लाख रुपये मिले. उच्चतम न्यायालय से नियुक्त बीसीसीआई प्रशासकों की समिति की सदस्या डायना एडुल्जी सहित पांच महिला क्रिकेटरों में से प्रत्येक को बीसीसीआई से एकमुश्त लाभांश के तौर पर 30 लाख रुपये दिए गए. इनमें अन्य चार खिलाड़ी अंजुम चोपड़ा, नीतू डेविड, शुभांगी कुलकर्णी और सुधा शाह शामिल हैं. बीसीसीआई ने बेंगलुरू में भूमि पंजीकरण की लागत के तौर पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Captain Virat Kohli, BCCI, Shikhar Dhawan, Ajinkya Rahane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com