Who is Greater than Virat Kohli in IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी के आसान जीत के बाद, शॉन पोलॉक ने रजत पाटीदार को IPL इतिहास का 'सबसे महान RCB कप्तान' करार दे दिया है. पाटीदार की कप्तानी मौजूदा चैंपियन टीम के IPL 2026 अभियान में सबसे आगे रही है, और इस जीत के साथ ही आरसीबी फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं, जहां उनके पास 6 जीत और दो हार के साथ 12 पॉइंट्स शामिल हैं.
क्रिकबज पर बात करते हुए, पोलॉक ने बताया कि आरसीबी के कप्तान के तौर पर पाटीदार की नियुक्ति ने टीम की किस्मत कैसे बदल दी. कप्तान के तौर पर अपने पहले ही सीजन में, उन्होंने आरसीबी को फाइनल में हराकर टीम का 18 साल का खिताब का इंतजार खत्म कर दिया. आरसीबी के कप्तान के तौर पर अपने पहले 20 मैचों में पाटीदार के नाम अब 15 जीत दर्ज हैं. पोलॉक का मानना है कि अगर वह टीम को एक बार फिर खिताब तक पहुंचाते हैं, तो वह IPL के इतिहास में आरसीबीके सबसे महान कप्तान बन जाएंगे, आरसीबी के पास विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज कप्तानों की एक लंबी फेहरिस्त है.
उन्होंने कहा, "वह RCB के सबसे महान कप्तान के तौर पर याद किए जाएंगे. सीधे शब्दों में कहें तो, यह बात ही काफी है कि कप्तान के तौर पर अपने पहले ही साल में उन्होंने टीम को खिताब दिलाया. इस साल भी, वे लगभग वहां पहुंच ही चुके हैं, और ऐसा नहीं लगता कि वे अब इतने ज्यादा मैच हारेंगे कि दोबारा प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई न कर पाएं"

बतौर कप्तान 21 मैचों के बाद सबसे ज़्यादा IPL जीत हासिल करने वाले कप्तान
- 16: रजत पाटीदार
- 16: शेन वॉर्न
- 16: हार्दिक पंड्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं