Shashi Tharoor React on Ai generated Video on Pakistan T20 WC Boycott: भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को महामुकाबला खेला जाना है, इससे पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच बायकाट करने को लेकर तमाम गिदरभभकी दी थी, लेकिन आखिरी में पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े और आखिरकार वो अब मुकबला खेल रही है, बांग्लादेश के प्रति हमदर्दी दिखाते हुए पाकिस्तान ने बायकाट को लेकर जो चाल चली थी उसको ICC ने बहुत ही चेतावनी वाले अंदाज में सलटाने का काम किया. इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के द्वारा मैच बॉयकॉट पर वायरल हो रहे अपने एक फर्जी एआई (AI) वीडियो को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
Ai-generated “fake news” — and not even very good. Neither my language nor my voice. https://t.co/J48OMoasyR
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 12, 2026
इस वीडियो में उनके नाम और आवाज़ का इस्तेमाल करते हुए दावा किया गया था कि उन्होंने पाकिस्तान की ओर से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बहिष्कार को “डिप्लोमैटिक मास्टरस्ट्रोक” बताया है. वायरल क्लिप में कथित तौर पर थरूर को यह कहते हुए दिखाया गया कि पाकिस्तान ने कूटनीतिक स्तर पर शानदार कदम उठाया. वीडियो में यह भी दावा किया गया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस रणनीति से “पूरी तरह फंस गया.”
हालांकि, थरूर ने तुरंत इस वीडियो को फर्जी करार दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पष्ट किया कि यह एआई से तैयार किया गया डीप-फेक है. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यह “फेक न्यूज़” है और वह भी बेहद घटिया तरीके से बनाई गई है. न तो वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा उनकी है और न ही आवाज.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं