विज्ञापन

Dhurandhar DVD in Pakistan: पाकिस्तान में 16 रुपए में बिक रही ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर, बैन के बीच यूट्यूबर ने दिखाया सच, वीडियो वायरल

Dhurandhar DVD in Pakistan: इंटरनेट पर न्यूजीलैंड के एक यूट्यूबर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो दिखा रहे हैं धुरंधर पाकिस्तान में जबरदस्त बिक रही है. वहीं कीमत केवल 16 रुपए है.

Dhurandhar DVD in Pakistan: पाकिस्तान में 16 रुपए में बिक रही ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर, बैन के बीच यूट्यूबर ने दिखाया सच, वीडियो वायरल
Dhurandhar DVD in Pakistan: पाकिस्तान में 16 रुपए में बिक रही सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’
नई दिल्ली:

Dhurandhar DVD in Pakistan: साल 2025 की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का तूफान ले आई थी. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ना सिर्फ पूरे देश में जमकर तारीफें बटोरीं, बल्कि कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई. ‘धुरंधर' की पॉपुलैरिटी का आलम ये था कि जिस फिल्म में पाकिस्तान का आतंक और उसके आतंकवादी दिखाए गए हैं, उस फिल्म को पाकिस्तान तक में पसंद किया गया. फिल्म हिट होने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिसमें पड़ोसी मुल्क की शादियों में लोग ‘धुरंधर' के गानों पर जमकर डांस कर रहे हैं. अब हाल ही में इंटरनेट पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक यूट्यबूर ये दिखा रहा है कि ‘धुरंधर' की पायरेटेड कॉपी अब भी पाकिस्तान में बिक रही है.

16 रुपए में बिक रही ‘धुरंधर'

न्यूजीलैंड के कार्ल रॉक नाम के इंफ्लूएंजर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पाकिस्तान के फेमस रेनबो मार्केट में नजर आ रहे हैं. कार्ल वीडियो में कहते हैं ‘पाकिस्तान में इंडियन फिल्म बैन हैं, लेकिन देखिए मुझे क्या मिला.' इसके बाद कार्ल उस दुकानदार का लैपटॉप दिखाते हैं जिसपर धुरंधर का पोस्टर दिख रहा होता है. कार्ल पूछते हैं ‘ये फिल्म हिन्दुस्तान से है ना?' दुकानदार कहते हैं ‘हां ये एक इंडियन फिल्म है नई आई है'. इसके बाद कार्ल पूछते हैं ‘ये फिल्म कितने रुपए की है'. दुकानदार कहते हैं '50 रुपए' . आपको बता दें कि पाकिस्तानी करेंसी के 50 रुपए इंडियन करेंसी के हिसाब से 16 रुपए होंगे.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar Lifetime Box Office Collection: नेटफ्लिक्स रिलीज के बाद भी धुरंधर ने की 70 दिनों में खूब कमाई

900 करोड़ के क्लब से इतनी दूर है धुरंधर

अब इस वीडियो से एक बात तो साफ नजर आ रही है कि पाकिस्तान में इंडियन फिल्मों का कितना जबरदस्त क्रेज है कि जिस फिल्म को पाकिस्तान के खिलाफ बनाया गया है, वो फिल्म पाकिस्तान में खुलेआम बिक रही है. आपको बता दें कि 'धुरंधर' ने देशभर में 800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. अब इसका दूसरा पार्ट ईद के मौके पर यानी 19 मार्च 2026 में रिलीज होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com