मौजूदा समय में भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त 2026 से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. प्रतिष्ठित सीरीज का आगाज हो. उससे पहले भारतीय टीम में वापसी की राह देख रहे युवा बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा करते हुए हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो साझा किया है. जिसपर लिखा है, 'हो सकता है कि मेरी जगह न बन रही हो, लेकिन मेरे पास जो भी है मैं उसके साथ लड़ाई लडूंगा.' यहीं नहीं इसी पोस्ट में 28 वर्षीय बल्लेबाज ने एक नया अध्याय शुरू करने का भी संकेत दिया है. उन्होंने लिखा है, 'न्यू चैप्टर, जर्सी 2.'
सरफराज खान को पिछले बार इंग्लैंड दौरे पर मिली थी जगह
सरफराज खान भारतीय टीम में पिछली बार इंग्लैंड दौरे पर नजर आए थे. मगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. उसके बाद से वह भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि, इसके बावजूद भी चयनकर्ताओं की नजर उनपर अबतक नहीं पड़ी है. वह वापसी के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं.

सरफराज खान का टेस्ट करियर
बात करें सरफराज खान के टेस्ट करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक देश के लिए कुल छह टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 11 पारियों में 37.10 की औसत से 371 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है. 150 रनों की खेली गई शतकीय उनकी एक मैच की एक पारी में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. सरफराज खान ने टेस्ट क्रिकेट में ये रन 74.94 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.
यह भी पढ़ें- आकाश चोपड़ा ने बताया उस भारतीय कप्तान का नाम, जो कभी नहीं करता नकारात्मक बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं