शाई होप ने इतिहास रच दिया है. वह वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस की पारी खेलने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और की नहीं बल्कि पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल की बराबरी की है. गेल ने वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 16 बार फिफ्टी प्लस की पारी खेली थी. वहीं हैदराबाद में अर्धशतक पूरा करते ही शाई होप के भी कुल फिफ्टी प्लस पारी की संख्या 16 हो गई है.
इन दोनों धुरंधरों के बाद दूसरे स्थान पर एविन लुईस के नाम आता है. लुईस के बल्ले से वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शिरकत करते हुए 15 बार फिफ्टी प्लस की पारी निकली है. तीसरे स्थान पर ब्रैंडन किंग काबिज हैं. जिन्होंने 14 बार फिफ्टी प्लस की पारी जमाई है. चौथे स्थान पर और किसी का नहीं बल्कि पूर्व कप्तान निकोलस पूरन का नाम आता है. पूरन वेस्टइंडीज की तरफ से कुल 13 बार फिफ्टी प्लस की पारी खेलने में कमायाब रहे.
वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस की पारी खेलने वाले बल्लेबाज
16 बार - क्रिस गेल
16 बार - शाई होप
15 बार - एविन लुईस
14 बार - ब्रैंडन किंग
13 बार - निकोलस पूरन
शाई होप का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
हैदराबाद में खेले जा रहे टी20 मुकाबले को छोड़ दें तो शाई होप ने वेस्टइंडीज की तरफ से कुल 73 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 71 पारियों में 31.70 की औसत से 1902 रन निकले हैं. जिसमें दो शतक और 13 अर्धशतक शामिल है. 102 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है.
यह भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड: आखिर किस कीमत पर नटराजन फिर से SRH में लौटे? दिल्ली को भी हुआ फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं