Shahzad Farhan on IND vs PAK match in T20 World cup: पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड साहिबजादा फरहान ने जीता, यूएसए के खिलाफ फरहान ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और 41 गेंद पर 73 रन की पारी खेली, उनकी पारी के दम पर पाकिस्तान 32 रन से मैच जीतने में सफल रहा था. ऐसे में मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम ने फरहान से बात की और उन्हें भारत-पाक मैच को लेकर सवाल किया जिसपर पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रिएक्ट किया.
पाकिस्तानी बल्लेबाज ने एशिया कप का जिक्र करके अपने बयान से खलबली मचा दी. फरहान से वसीम अकरम ने पूछा. 15 तारीख को एक बड़ा मैच होने वाला है. उस मैच के लिए आपका माइंड सेट क्या होगा. इसपर साहिबजादा फरहान ने रिएक्ट किया और सवाल का जवाब देते हुए कहा, "हम उसी माइंडसेट के साथ उतरेंगे जैसा हमने इंडिया के खिलाफ अपने पिछले मैचों में किया था, जिसमें एशिया कप भी शामिल है. कोशिश करेंगे कि भारत के खिलाफ हम अटैक करेंगे."
य़े भी पढ़ें- IND vs NAM: कितने चोटिल, कितने फिट? नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले जानें भारतीय टीम की स्थिति
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी, नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? इतने बजे होगा फैसला
साहिबजादा फरहान ने ऐसा कहकर भारतीय खेमे को चुनौती दी है. साहिबजादा फरहान ने सीधा कहा है कि भारत के खिलाफ वो पॉजिटिव रहने और अटैकिंग क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे. बता दें कि एशिया कप में पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 7 मैच खेलकर 217 रन बनाए थे, एशिया कप के दौरान साहिबजादा फरहान ने 14 चौके और 11 छक्के लगाए थे.
🚨SHAHZAD FARHAN ON IND PAK MATCH.🚨
— Sam (@Cricsam01) February 11, 2026
Wasim Akram: A big match is coming up on the 15th.
Shahzad Farhan: "We will go in with the same mindset as we did in our previous matches against India, Including the Asia Cup!"
Once a Joker always a Joker 🤣pic.twitter.com/xRqWMl6ATE
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का कैसा रहा है रिकॉर्ड
टी-20 वर्ल्ड कप में 9वीं बार भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना है. दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें 6 बार भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ 1 मैच जीता है. वहीं, दोनों के बीच एक मैच टाई रहा है, लेकिन उसमें भी भारत ने बॉल-आउट में जीत हासिल की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं