विज्ञापन

IND vs PAK: साहिबजादा फरहान ने गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव को दी चुनौती, जानें क्या कहा?

IND vs PAK T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप में 9वीं बार भारत और पाकिस्तान के बीच  मैच होना है, उससे पहले साहिबजादा फरहान ने भारतीय टीम को चुनौती दे डाली है.

IND vs PAK: साहिबजादा फरहान ने गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव को दी चुनौती, जानें क्या कहा?
SHAHZAD FARHAN ON IND PAK MATCH

Shahzad Farhan on IND vs PAK match in T20 World cup:  पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड साहिबजादा फरहान  ने जीता, यूएसए  के खिलाफ फरहान ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और 41 गेंद पर 73 रन की पारी खेली, उनकी पारी के दम पर पाकिस्तान 32 रन से मैच जीतने में सफल रहा था. ऐसे में मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम ने फरहान से बात की और उन्हें भारत-पाक मैच को लेकर सवाल किया जिसपर पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रिएक्ट किया. 

पाकिस्तानी बल्लेबाज ने एशिया कप का जिक्र करके अपने बयान से खलबली मचा दी. फरहान से वसीम अकरम ने पूछा. 15 तारीख को एक बड़ा मैच होने वाला है.  उस मैच के लिए आपका माइंड सेट क्या होगा. इसपर साहिबजादा फरहान ने रिएक्ट किया और सवाल का जवाब देते हुए कहा, "हम उसी माइंडसेट के साथ उतरेंगे जैसा हमने इंडिया के खिलाफ अपने पिछले मैचों में किया था, जिसमें एशिया कप भी शामिल है. कोशिश करेंगे कि भारत के खिलाफ हम अटैक करेंगे."

य़े भी पढ़ें- IND vs NAM: कितने चोटिल, कितने फिट? नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले जानें भारतीय टीम की स्थिति 

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी, नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं?  इतने बजे होगा फैसला

साहिबजादा फरहान ने ऐसा कहकर भारतीय खेमे को चुनौती दी है. साहिबजादा फरहान ने सीधा कहा है कि भारत के खिलाफ वो पॉजिटिव रहने और अटैकिंग क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे. बता दें कि एशिया कप में पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 7 मैच खेलकर 217 रन बनाए थे, एशिया कप के दौरान  साहिबजादा फरहान ने 14 चौके और 11 छक्के लगाए  थे. 

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का कैसा रहा है रिकॉर्ड

टी-20 वर्ल्ड कप में 9वीं बार भारत और पाकिस्तान के बीच  मैच होना है. दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें 6 बार भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ 1 मैच जीता है. वहीं, दोनों के बीच एक मैच टाई रहा है, लेकिन उसमें भी भारत ने बॉल-आउट में जीत हासिल की थी.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com