Shahid Afridi on Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने दावा किया है कि टीम के वर्तमान कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) टीम की रणनीति को लेकर सीनियर खिलाड़ियों से सलाह नहीं लेते हैं और उन्होंने चयन मामलों में सक्रिय भूमिका नहीं निभाने पर बल्लेबाजी कोच मोहम्मद यूसुफ की आलोचना भी की. इंग्लैंड ने मुल्तान में सोमवार को पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में 26 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 बढ़त बना ली है.
अफरीदी ने एक टीवी चैनल से कहा,‘‘ एक कप्तान के रूप में मेरा हमेशा से मानना रहा है कि नेतृत्वकर्ता अच्छा होना चाहिए और यह सभी खिलाड़ियों को एकजुट रखकर संभव होता है. इसका मतलब है कि आपको अपनी रणनीति को लेकर सीनियर खिलाड़ियों से चर्चा करनी चाहिए.अगर आप अपने सीनियर खिलाड़ियों के बजाय बाहरी लोगों से सलाह लेना शुरू कर देते हैं तो फिर नुकसान होता है.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रिजवान को विश्राम की जरूरत है
बल्लेबाजी कोच यूसुफ ने मैच के बाद संवाददाताओं से उप कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की असंगत फॉर्म के बारे में बात की. पाकिस्तान के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा की टीम चयन के मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं होती है. अफरीदी ने कहा,‘‘ मेरा मानना है कि युसूफ ने अच्छा जवाब नहीं दिया और मुझे लगता है कि रिजवान को विश्राम की जरूरत है और पाकिस्तान को टेस्ट मैचों में उनकी जगह सरफराज अहमद को लाना चाहिए. '
ये भी पढ़े-
एक करोड़ बेस प्राइस वाले इन 5 खिलाड़ियों को 2023 आईपीएल मिनी ऑक्शन में शायद ही कोई खरीदे
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं