Shaheen Afridi record in ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है. शाहीन अफरीदी जो पहले ओवर में विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं. तीसरे वनडे में शाहीन एक बार फिर यह करिश्मा दोहराया और ऑस्ट्रेलिया की पारी के पहले ही ओवर में दूसरी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को आउट कर दिया. मैथ्यू शॉर्ट को आउट कर शाहीन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. शाहीन अब वनडे इतिहास में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं. यह 11वीं बार है जब शाहीन ने वनडे में पहले ओवर में विकेट हासिल करने का कमाल किया है. ऐसे कर शाहीन ने वसीम अकरम का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है.
शाहीन ने तोड़ा वसीम अकरम का रिकॉर्ड
वसीम अकरम ने अपने वनडे करियर में 10 बार पहले ओवर में विकेट लेने में सफल रहे थे. वहीं, इस मामले में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क हैं. स्टार्क ने वनडे में पहले ओवर में कुल 26 विकेट लिए हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर ट्रेंट बोल्ट हैं जिनके नाम 22 विकेट दर्ज है. इसके अलावा श्रीलंका के चमिंडा वास भी पहले ओवर में 20 से ज्यादा विकेट अपने करियर में लेने में सफल रहे थे.
Who is the best new ball bowler in Pakistan
— Shahbaz Roy (@criccrazyme) June 4, 2026
And why is he Shaheen Afridi pic.twitter.com/EFA4ydN7Ib
वनडे में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट
| गेंदबाज | विकेट |
| मिचेल स्टार्क | 26 |
| ट्रेंट बोल्ट | 22 |
| चमिंडा वास | 20 |
| शाहीन अफरीदी | 11 |
| बिलाल खान | 10 |
| वसीम अकरम | 10 |
| मोहम्मद इरफान | 9 |
| लसिथ मलिंगा | 9 |
| उमर गुल | 9 |
तीसरे वनडे की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 42 ओवर में 157 रन बनाए, शाहीन अफरीदी ने तीन और अबरार अहमद ने दो विकेट लेने में सफलता हासिल की. तीन वनडे मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 मैच जीत चुकी है. आज का मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाने में सफल रहेगी .बता दें कि पहला वनडे मैच पाकिस्तान ने जीता था तो वहीं दूसरा मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम 41 रन से जीतने में सफल रही थी.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, अब कौन लेगा उनकी जगह, ये 4 खिलाड़ी कतार में
इससे पहले दूसरे वनडे में शाहीन ने मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया था. ऐसा कर शाहीन पाकिस्तान के पहले ऐसे गेंदबाज भी बने थे जिनके नाम नडे मैच की पहली गेंद पर दो बार विकेट लेने का कमाल दर्ज है. इससे पहले साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में शाहीन ने ओवर की पहली गेंद पर विकेट लेने का कमाल किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं