विज्ञापन

IND vs WI, T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले सौरव गांगुली ने दी 'गौतम गंभीर' को दी चेतावनी

Saurav Ganguly reacts to Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का सामना हुआ था और भारत की टीम को जीत मिली थी.

IND vs WI, T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले सौरव गांगुली ने दी 'गौतम गंभीर' को दी चेतावनी
Saurav Ganguly on T20 World Cup Semi Final:

Saurav Ganguly on T20 World Cup Semi Final, IND vs ENG: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने संजू सैमसन की पारी को देखकर काफी गदगद हैं .गांगुली ने माना है कि सैमसन को लगातार भारत के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते रहना चाहिए. इसके अलावा गांगुली ने भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया को चेतावनी दी है. गांगुली ने माना है कि इंग्लैंड एक अच्छी टीम है और हमें उनके खिलाफ बेहतरीन क्रिकेट खेलनी होगी. उन्होंने सुझाव दिया कि भारतीय टीम हालात और परिस्थितियों के हिसाब से मैच के लिए सही तरीका अपनाए. 

बता दें कि पिछले वर्ल्ड कप 2024 के आखिरी सेमीफ़ाइनल में, भारत ने गुयाना के प्रोविडेंस में स्पिन-फ्रेंडली पिच पर इसी विरोधी टीम का सामना किया था और अपने स्पिनरों के इंग्लैंड टीम के मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस करने के बाद मैच जीत लिया था. 

बता दें कि भारतीय टीम छठी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है. वहीं लगातार तीसरी बार टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची है. पिछले दोनों मौकों पर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ ही सेमीफाइनल खेली है. इस तरह भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा सेमीफाइनल होना है.पिछले दो बार के मैच परिणामों पर नजर डालें तो भारत या इंग्लैंड जिस भी टीम ने सेमीफाइनल जीता है, आगे चलकर वही टीम चैंपियन बनी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का सामना हुआ था. एडिलेड में हुए इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे. जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 170 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीता था. फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था.

ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर से मिली यह अहम सलाह और संजू सैमसन बन गए हीरो, विश्व क्रिकेट भी कर रहा सलाम

ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: संजू सैमसन ने 97 रन की पारी में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com