सरफराज ने इस मामले की जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के अधिकारियों को दी है (फाइल फोटो)
- बुकी के ऑफर को सरफराज अहमद ने ठुकरा दिया था
- इस बारे में भ्रष्टाचार निरोधक इकाई को दी थी जानकारी
- सरफराज ने खिलाड़ियों के सामने उदाहरण पेश किया: पीसीबी
कराची:
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि दुबई में श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज के दौरान एक सटोरिये की ओर से उनके समक्ष पेशकश की गई थी. सरफराज के अनुसार, उन्होंने न केवल इस पेशकश को ठुकरा दिया बल्कि इस मामले की जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा इकाई के अधिकारियों को दी. इस घटना से पाकिस्तान टीम प्रबंधन और भ्रष्टाचार निरोधक तथा सुरक्षा अधिकारी सकते में आ गए हैं जो टीम के साथ यूएई में हैं. उन्हें लगा था कि बल्लेबाज शरजील खान और खालिद लतीफ पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में प्रतिबंध लगने के बाद ऐसी घटनाओं पर रोक लग गई होगी.
यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी बल्लेबाज खालिद लतीफ पर लगा पांच साल का बैन
पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा,‘सरफराज के लिए सभी के मन में बहुत इज्जत है. उन्होंने बतौर कप्तान और खिलाड़ी अपने साथियों के सामने उदाहरण पेश किया है कि खेलों में भ्रष्टाचार के प्रयासों पर कैसे रोक लगाई जाए.’
वीडियो: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया उन्होंने कहा,‘आईसीसी के नियमों के तहत खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता लेकिन सरफराज को पेशकश मिली थी जिसने तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी.’ पाकिस्तानी कप्तान को पेशकश देने वाला व्यक्ति दुबई में रहता है और समझा जाता है कि खिलाड़ियों का परिचित है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sarfraz Ahmed, Offer From Bookie, Turns Down