Sanju Samson Helmet Throw Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत के बाद तुरंत बाद जश्न मनाने के क्रम में संजू सैमसन से एक बड़ी गलती हो गई. हुआ ये कि जैसे ही सैमसन ने विजयी चौका मारा, वैसे ही भारतीय बल्लेबाज ने पिच पर बैठकर अपने भगवान को याद किया. लेकिन इस क्रम में संजू ने जल्दबाजी में अपने हेलमेट को उतार कर फेंक दिया. जिसको लेकर अब बातें शुरू हो गई है. दऱअसल,बल्लेबाज का हेलमेट उतारकर फेंकना एक गलती है, ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या संजू ने भारी गलती की है, क्या आईसीसी उन्हें इस हरकत के लिए सजा देगी. आईसीसी के नियमों में मैदान पर हेलमेट या बल्ला फेंकना अनुशासनहीनता माना जाता है .
ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर से मिली यह अहम सलाह और संजू सैमसन बन गए हीरो, विश्व क्रिकेट भी कर रहा सलाम
आईसीसी का क्या है नियम
दरअसल, जब भारत ने मैच जीता तो जश्न मनाने के क्रम में सैमसन ने अपना हेलमेट निकालकर फेंक दिया था. ऐसे में क्या आईसीसी उनके खिलाफ एक्शन लेगी. नियम के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी अपना बल्ला या हेलमेट फेंकता है तो यह अनुचित आचरण की श्रेणी में आता है.आईसीसी खिलाड़ियों के ऐसे रवैये को लेकर काफी सख्त है.

क्या संजू सैमसन को मिलेगी सजा ?
बता दें कि संजू सैमसन की इस हरकत को लेकर आईसीसी उन्हें फटकार या जुर्माना लगा सकती है. इस तरह के मामलों में खिलाड़ी पर जुर्माना, डिमेरिट पॉइंट्स या फिर निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है. ऐसे में अब देखना है कि आखिर आईसीसी इस बारे में क्या फैसला करती है. वैसे, अभी तक आईसीसी की ओर से इस बारे में कोई बात सामने नहीं आई है. देखना होगा कि आईसीसी का ध्यान इस ओर जाता है या नहीं,
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं