विज्ञापन

फैंस ने सैमसन को दिया नया नाम 'चेट्टा', मगर उनको नहीं भाया, बताया उन्हें लोग क्या बुलाएं

Sanju Samson Statement After Being Named 'Player of the Match': दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद जब संजू सैमसन से पूछा गया कि दर्शक आपको चेट्टा कहकर पुकार रहे हैं. क्या आपको यह पसंद आ रहा है? इस सवाल के  जवाब में उन्होंने कहा, हां मुझे चेट्टा कह रहे हैं, लेकिन संजू मुझे ज्यादा पसंद है. 

फैंस ने सैमसन को दिया नया नाम 'चेट्टा', मगर उनको नहीं भाया, बताया उन्हें लोग क्या बुलाएं
Sanju Samson

Sanju Samson Statement After Being Named 'Player of the Match': आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला बीते पांच मई को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. जहां सीएसके की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के हीरो विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) रहे. जिन्होंने पारी का आगाज करते हुए 52 गेंदों में 87 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से नवाजा गया. मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि दर्शक आपको चेट्टा कहकर पुकार रहे हैं. क्या आपको यह पसंद आ रहा है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'हां, मुझे चेट्टा कह रहे हैं, लेकिन संजू मुझे ज्यादा पसंद है.'

सैमसन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैं अपने शुरूआती मूवमेंट पर काम कर रहा हूं. जिसका मुझे फायदा भी मिल रहा है. पिछले कुछ सालों से मैं ऐसा ही कर रहा हूं, जो थोड़ा टैक्टिकल भी है.'

क्रीज पर सैमसन को अक्सर शांत देखा जाता है. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से शांत रहा हूं. मौजूदा समय में आप मुझे मैदान पर ज्यादा देख रहे हैं. जिससे आपको लगता है कि मैं काफी शांत रहता हूं. मैदान के बाहर भी मैं ऐसा ही हूं.'

दिल्ली के खिलाफ सैमसन के पास शतक लगाने का सुनहरा मौका था. मगर वह उस उपलब्धि को हासिल करने से चूक गए. उन्होंने सवाल के जवाब में कहा, 'शतक पूरा करने के लिए मुझे स्वार्थी बनना पड़ेगा. इसलिए मैंने सोचा कि चलो मैच जीतते हैं. मेरा दूसरा साथी बहुत अच्छा खेल रहा था. मैं उनसे यह नहीं कहना चाहता था कि एक सिंगल दे दो यार, मैं शतक बनाना चाहता हूं. जब आप नॉट आउट रहकर मैच फिनिश करते हैं तो इससे काफी कॉन्फिडेंस बढ़ता है.'

यह भी पढ़ें- बाबर आजम की कप्तानी में पेशावर जाल्मी का धमाका, हैदराबाद किंग्समैन का हराकार PSL 2026 की बनी चैंपियन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com