Sanjay Manjrekar on Devdutt Padikkal: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतकीय पारी खेली, शतक लगाने के साथ ही भारत के लिए नंबर 3 बल्लेबाजी क्रम की खोज एक तरह से खत्म होती दिख रही है. यही कारण है कि संजय मांजरेकर ने पडिकक्ल को लेकर बयान दिया है और उन्हें 'भगवान का भेजा हुआ तोहफा' करार दिया है. मांजरेकर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, "स्पिनरों के खिलाफ भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल भगवान का भेजा हुआ तोहफा है, डिफेंस और अटैक, दोनों में उनकी तकनीक बेहतरीन है.'
Devdutt Padikkal god sent for India v spinners. Excellent technique, both in defence & attack. 👏👏👏
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) August 15, 2026
दरअसल, देवदत्त ने स्पिनरों के खिलाफ बेहद ही सहज होकर बल्लेबाजी की और शतक जमाया. देवदत्त ने अपनी पारी में अबतक 178 गेंद का सामना किया है जिसमें 131 रन बनाए हैं, पडिक्कल ने पारी में अबतक 12 चौके और एक छक्के लगाने का कमाल कर दिखाया है. पारी में देवदत्त ने स्पिनर प्रभात जयसूर्या के खिलाफ 43 गेंद पर 34 रन तो सोनल दिनुषा के खिलाफ 13 गेंद पर 13 रन बनाए.
बाद में सोनी स्पोर्ट्स पर हुई चर्चा में मांजरेकर ने पडिक्कल की खूबियों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने स्पिन के खिलाफ डिफेंस, स्ट्राइक रोटेशन और अटैकिंग शॉट्स खेलने की उनकी काबिलियत का जिक्र किया.

मांजरेकर ने कहा, "देवदत्त पडिक्कल भारत के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हुए, मुझे सच में लगता है कि सिलेक्शन बहुत अच्छा रहा है. जब आप पडिक्कल को स्पिन के खिलाफ इतनी आसानी से खेलते हुए देखते हैं, तो पता चलता है कि वह स्पिन के खिलाफ डिफेंस में अच्छे हैं, जब फील्ड थोड़ी पीछे होती है तो 1 और 2 रन आसानी से ले लेते हैं, और साथ ही अटैकिंग शॉट्स भी अच्छे से खेलते हैं..वो भी धीमी और टर्न लेने वाली पिचों पर बैक फुट से."
ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट का World record तोड़ मचाई खलबली, दुनिया के पहले विकेटकीपर बने
ये भी पढ़ें- 'यह हमारे लिए सबसे ऊपर', कोटक ने डिकोड किया पडिक्कल का शतक, बताया कि अब सुदर्शन और देवदत्त में अब कौन खेलेगा
ये भी पढ़ें- अजीत अगरकर के बाद यह भारतीय दिग्गज बनेगा चीफ सेलेक्टर? रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं