विज्ञापन

IND vs SL Test Series: भारत-श्रीलंका टेस्ट की एक पारी में सबसे बड़े 5 स्कोर, लिस्ट में 2 भारतीय, 3 लंकाई दिग्गज

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले बात करें दोनों टीमों की तरफ से टेस्ट मुकाबले की एक पारी में किन पांच बल्लेबाजों ने सबसे बड़ी पारी खेली है, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-

IND vs SL Test Series: भारत-श्रीलंका टेस्ट की एक पारी में सबसे बड़े 5 स्कोर, लिस्ट में 2 भारतीय, 3 लंकाई दिग्गज
सनथ जयसूर्या और वीरेंद्र सहवाग

मौजूदा समय में भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त 2026 से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. पहला टेस्ट मुकाबला 15 अगस्त से 19 अगस्त के बीच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं दूसरे मुकाबले के लिए दोनों टीमें 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में आमने सामने होंगी. महत्वपूर्ण सीरीज का आगाज हो. उससे पहले बात करें भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान एक पारी में किन पांच बल्लेबाजों ने सबसे बड़ी पारी खेली है, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं- 

सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) 

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड पूर्व श्रीलंकाई कप्तान सनथ जयसूर्या के नाम दर्ज है. जिन्होंने 1997 में एक टेस्ट मुकाबले के तहत 578 गेंदों में 340 रनों की तीहरी शतकीय पारी खेली थी. उस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को दो छक्के और 36 खूबसूरत चौके देखने को मिले थे. 

वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) 

दूसरे स्थान पर वीरेंद्र सहवाग काबिज हैं. सहवाग ने भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान 2009 में एक मुकाबले के दौरान 254 गेंदों में 293 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से लोगों को सात छक्के और 40 चौके देखने को मिले थे. 

महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) 

तीसरे स्थान पर पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने का नाम आता है. उन्होंने भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान एक मुकाबले की एक पारी में 435 गेंदों का सामना करते हुए 275 रन बनाए थे. जिसमें एक छक्का और 27 चौके शामिल थे. 

विराट कोहली (Virat Kohli)

विराट कोहली का नाम भी खास लिस्ट में आता है. उन्होंने भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान एक मुकाबले में 243 रन बनाए थे. हालांकि, अब वह टेस्ट क्रिकेट में सक्रिय नहीं है. वह भारत की तरफ से केवल वनडे फॉर्मेट का हिस्सा हैं. 

महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) 

पांचवें स्थान पर एक बार फिर से महेला जयवर्धने का नाम आता है. जिन्होंने 1999 में भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान एक मुकाबले में 465 गेंदों का सामना करते हुए 242 रन बनाए थे. जिसमें दो छक्के और 30 शामिल थे. 

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप पांच बल्लेबाज 

सनथ जयसूर्या - 340 रन - 578 गेंद - 1997
वीरेंद्र सहवाग - 293 रन - 254 गेंद - 2009
महेला जयवर्धने- 275 रन - 435 गेंद - 2009
विराट कोहली- 243 रन - 287 गेंद - 2017
महेला जयवर्धने- 242 रन - 465 गेंद - 1999

यह भी पढ़ें- उथप्पा ने वैभव सूर्यवंशी के बांधे तारीफों के पुल, फिर बोले- 18 के बाद लड़कियों से बचना भाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com