विज्ञापन

उथप्पा ने वैभव सूर्यवंशी के बांधे तारीफों के पुल, फिर बोले- 18 के बाद लड़कियों से बचना भाई

रॉबिन उथप्पा ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना की है. मगर चिंता भी जताई है कि जब वह 18 साल के हो जाएंगे तो लोग उन्हें एक वयस्क के तौर पर देखेंगे. लड़कियों का ध्यान भी उनकी तरफ जाएगा, जिससे उनका फोकस डगमगा सकता है.

उथप्पा ने वैभव सूर्यवंशी के बांधे तारीफों के पुल, फिर बोले- 18 के बाद लड़कियों से बचना भाई
रॉबिन उथप्पा और वैभव सूर्यवंशी

बिहार के 'लाल' वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी शानदार बल्लेबाजी की पूरी दुनिया दीवानी हो चुकी है. हाल ही में उन्होंने महज 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा है. यहां भी उनका बोलबाला रहा. इंग्लैंड दौरे पर तो वह कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए. मगर जिम्बाब्वे दौरे पर उनका जलवा रहा. जहां वह दो अर्धशतकों की बदौलत कुल 151 रन बनाने में कामयाब रहे. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में वैभव के दिन प्रतिदिन बढ़ते कद को देखते हुए कई पूर्व क्रिकेटर उनकी तुलना बड़े-बड़े पूर्व क्रिकेटरों से करने लगे हैं. उनका मानना है कि अगर युवा खिलाड़ी की अच्छे से देखभाल होती है तो वह आने वाले समय में कई बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ देंगे. इसी कड़ी में अब पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने भी अपना विचार साझा किया है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर के साथ की है.

सचिन से भी ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं वैभव

CommBox TV पर बातचीत करते हुए उथप्पा से जब पुछा गया कि क्या सचिन तेंदुलकर की तरह ही वैभव के अंदर भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का सुनहरा मौका है? इसके जवाब में उन्होंने कहा ऐसा भी हो सकता है कि वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सचिन से भी ज्यादा प्रभावी हों. मगर उन्हें संभाला कैसे जाता है. यह बहुत जरूरी है. भारतीय क्रिकेट में हमने कई अच्छे खिलाड़ियों को उभरते हुए देखा है. जिसमें विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ जैसे नाम प्रमुख हैं. वह जब 17-18 साल के थे. तभी लोग उनसे काफी उम्मीदें लगाने लगे थे. मगर आगे चलकर वह रास्ते से भटक गए. 

वैभव को भटका सकती हैं ये चीजें 

उथप्पा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वैभव की पहली परीक्षा ये होगी कि अगले पांच सालों तक क्या वह खेल के प्रति अपनी सादगी और मासूमियत को बनाए रख पाएंगे. फिलहाल वह 15 साल के हैं. अगले पांच सालों में वह खुद को इसी प्रकार रख पाएंगे. हम चाहेंगे की उनकी मासूमियत इसी प्रकार बनी रहे. हमें यह देखकर अच्छा लग रहा है कि वह फिलहाल विज्ञापन से दूर हैं और अपने खेल पर फोकस कर रहे हैं. जब वह 18 साल के हो जाएंगे तो लोग उन्हें एक वयस्क के तौर पर देखेंगे. लड़कियों का ध्यान भी उनकी तरफ जाएगा. जिससे उनका फोकस डगमगा सकता है. 

यह भी पढ़ें- सीएसके की टीम से एक और दिग्गज की होने वाली है छुट्टी? स्टीफन फ्लेमिंग ने साधा संपर्क

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Robin Venu Uthappa, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com