Salman Agha Press Conference on IND vs PAK T20 World Cup 2026: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले कप्तान सलमान आगा ने भारत के खिलाफ ट्रम्प कार्ड के नाम का ऐलान कर दिया है. आगा ने कहा, यह गेम हमेशा से बहुत बड़ा रहा है. हम अच्छी तैयारी कर रहे हैं. हमारे लिए हर खिलाड़ी बराबर है. आप लोगों ने उस्मान तारिक को इतना बड़ा बनाया है. वह अच्छी बॉलिंग कर रहा है. वह हमारा ट्रंप कार्ड है, हो सकता है कि स्पिनर हावी हों लेकिन आप पेसरों की भूमिका को नकार नहीं सकते. हमारे पास अच्छे स्पिनर हैं लेकिन अच्छे पेसर भी हैं.
सलमान आगा ने टीम के प्रदर्शन पर कहा कि पिछले रिकॉर्ड मायने नहीं रखते. यह एक नया दिन होगा. आप इतिहास नहीं बदल सकते लेकिन हम इस बार अच्छा परफॉर्म करने और जीतने की कोशिश कर सकते हैं.
सलमान ने बाबर आजम को लेकर कहा कि हमारे लिए चिंता की बात नहीं है. वह रन बना रहे हैं और उम्मीद है कि वह रन बनाएंगे और कल हमारी मदद करेगें. हम बैटिंग पोजीशन में बहुत ज़्यादा बदलाव नहीं करना चाहते हो सकता है कि स्पिनर हावी हो जाएं, लेकिन आप स्पिनरों को नकार नहीं सकते.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं