ऐसा लगता है जैसे इंग्लैंड दौरे से बीच में ही लौटाए गए वाक्ये को सलमान आगा भूले नहीं हैं. मौजूदा समय में पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे ट्राई सीरीज जारी है. प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी में खेला जा रहा है. जहां पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सलमान आगा का बल्ला जमकर चला है. यहां उनका बल्ला ही नहीं चला है. वह अपने वनडे करियर का चौथा शतक भी पूरा करने में कामयाब रहे.
सलमान आगा ने 90 गेंदों में बनाए 107 रन
मैच के दौरान पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सलमान आगा ने कुल 90 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 118.88 की स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 10 चौके और एक खूबसूरत छक्का देखने को मिला. एएम फर्नांडो ने शनाका के हाथों कैच आउट करते हुए उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया.
🏮 SALMAN ALI AGHA DROPPED FROM 2ND TEST - SCORED CENTURY 🤯 - Salman captained in test cricket against England - Babar azam dropped him from 2nd test Now scored Fluke century against Sri Lanka https://t.co/tKvL5VRWrn
— VK (@Aur_vicky) October 18, 2026
सलमान आगा का वनडे करियर
खबर लिखे जाने तक सलमान आगा ने पाकिस्तान की तरफ से कुल 54 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 46 पारियों में 44.03 की औसत से 1673 निकले हैं. जिसमें चार शतक और नौ अर्धशतक शामिल है. 134 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है.
305 रन बनाने में कामयाब हुई है पाकिस्तान
रावलपिंडी में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 49.5 ओवरों में 305 रन बनाने में कामयाब हुई है. सलमान आगा सर्वोच्च (107) स्कोरर रहे. उनके अलावा बाबर आजम ने 45 रनों का योगदान दिया. साद बेग 39 रन बनाने में कामयाब रहे. हसन नवाज ने 37 रनों की पारी खेली. बाकी के बल्लेबाज विपक्षी टीम के गेंदबाजों के सामने हमेशा रनों के लिए जूझते हुए ही नजर आए.
यह भी पढ़ें- बाबर आजम के एंट्री से बदल गया पाकिस्तान क्रिकेट का इतिहास, बस 5 बल्लेबाजों ने हासिल किया है खास मुकाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं