विज्ञापन

गुरू पूर्णिमा पर सचिन तेंदुलकर को याद आए 'गुरू' आचरेकर, लिखी दिल की बात

सचिन तेंदुलकर ने अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर को गुरू पूर्णिमा पर किया है. उनका कहना है उस व्यक्ति को हमेशा ‘एक और धन्यवाद’ कहना बाकी लगता है, जिन्होंने उन्हें एक क्रिकेटर और इंसान के तौर पर तराशने में अहम भूमिका निभाई थी.

गुरू पूर्णिमा पर सचिन तेंदुलकर को याद आए 'गुरू' आचरेकर, लिखी दिल की बात
सचिन तेंदुलकर

चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर (Ramakant Achrekar) को याद करते हुए कहा कि उस व्यक्ति को हमेशा ‘एक और धन्यवाद' कहना बाकी लगता है, जिन्होंने उन्हें एक क्रिकेटर और इंसान के तौर पर तराशने में अहम भूमिका निभाई थी. आचरेकर के जीवित रहते तेंदुलकर इस दिन हर साल उनके घर जाकर आशीर्वाद लेते थे. उन्होंने इस परंपरा को जारी रखते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें श्रृद्धांजलि दी है.

उन्होंने ‘एक्स' पर लिखा, 'आज यहां खड़े होकर कुछ अहसास हुआ. चाहे कितने भी साल बीत जायें, लेकिन मुझे हमेशा लगता है कि एक और धन्यवाद कहना बाकी रह गया. मुझ पर विश्वास करने, मेरा मार्गदर्शन करने और मुझे वह इंसान बनाने के लिये धन्यवाद जो आज मैं हूं. गुरूपूर्णिमा की शुभकामनायें, आचरेकर सर.'

भारतीय क्रिकेट के सबसे मशहूर कोच में से एक आचरेकर ने कम उम्र में ही तेंदुलकर की असाधारण प्रतिभा को पहचान लिया था और उन्हें निखारने में अहम भूमिका निभाई थे. तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने और सौ अंतरराष्ट्रीय शतक भी जड़े.

यह भी पढ़ें- पांच शतक, 14 अर्धशतक, 2869 रन बनाने वाला स्टार बना बांग्लादेश का नया कप्तान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sachin Ramesh Tendulkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com