विज्ञापन

'कार में बैठे लोग नशे में थे, दो बार रोका', गुरुग्राम हॉरर की रिकॉर्डिंग करने वाले सिया के साथी ने क्या बताया

सिया के साथी ने कहा कि मैं लगातार पीछा करता रहा तो आगे एक रेड लाइट आई. वहां काफी बाइकर्स खड़े थे.

'कार में बैठे लोग नशे में थे, दो बार रोका', गुरुग्राम हॉरर की रिकॉर्डिंग करने वाले सिया के साथी ने क्या बताया
  • गुरुग्राम में बाइक सवार सिया का पीछा कर कार से जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप कल्याण बैसला पर है
  • सिया के साथी ने बताया कि कार में तीन नशे में लोग थे और उन्होंने बाइक का लगातार पीछा किया था
  • घटना रविवार सुबह छह से सात बजे के बीच गुरुग्राम गोल्फ कोर्स के पास तीसरे अंडरपास के निकट हुई
गुरुग्राम:

गुरुग्राम की सड़क पर बाइक राइडर सिया का पीछा कर टक्कर मारने के आरोपी कल्याण बैसला को लेकर कई दावे हो रहे हैं. इस बीच सिया के साथ बाइक राइड पर निकले शख्स ने कई जानकारियां दी हैं. नाम न उजागर करने की शर्त पर सिया के साथी ने बताया कि कार में सवार लोग लगातार पीछा कर रहे थे. यही नहीं दो बार वे पीछे आए और उन्हें दूरी बनाकर रखने के लिए कहा गया था. इंस्टाग्राम हैंडल (youknowabhishek_) नाम से एक्टिव शख्स ने दावा किया कि कार में तीन लोग सवार थे और वे नशे में थे. उन्होंने कहा कि यह वाकया रविवार की सुबह करीब 6 से 7 बजे का है. 

उन्होंने कहा कि बाइक को यह टक्कर कार से जानबूझकर मारी गई थी. उन्होंने कहा कि गुरुग्राम गोल्फ कोर्स के पास तीसरे अंडरपास के करीब यह वाकया हुआ. उसने सिया का पीछा किया था और इसी दौरान मुझे अंदाजा लगा कि कुछ गलत हो सकता था. यदि यह कार सीधे तौर पर टक्कर मारती तो कुछ भी हो सकता था. मैंने लगातार यह कोशिश की थी कि सिया और कार के बीच में आ जाऊं ताकि बचाव हो सके. उसने काफी देर तक पीछा किया और फिर टक्कर मार दी. मैंने फिर उसका पीछा किया और काफी दूर जाकर जब उसने शीशा डाउन किया तो मेरे कैमरे में उसकी तस्वीर आ गई. वही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उस कार में काले शीशे चढ़ा रखे थे.

सिया के साथी ने कहा, 'मैं लगातार पीछा करता रहा तो आगे एक रेड लाइट आई. वहां काफी बाइकर्स खड़े थे. मैंने हल्ला मचाया कि इन लोगों को रोको. वे कुछ समझ पाते, उससे पहले ये लोग वहां से भाग गए. फिर आगे जाकर इन लोगों ने शीशा खोला और इसी दौरान मेरे कैमरे में उसका चेहरा आ गया. उन्होंने कहा कि मेरे कैमरे में आई वही तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.'

बता दें कि कल्याण बैसला के अलग ही दावे हैं. उनका कहना है कि मुझे मॉब लिंचिंग का डर था क्योंकि वहां बहुत से बाइकर थे. इसलिए मैं वहां से भाग गया. 

पढ़ें: 'मॉब लिंचिंग के डर से मैं भागा था', गुरुग्राम हॉरर के आरोपी कल्याण बैसला ने चला विक्टिम कार्ड

वहीं उसके वकील नवीन बैसला का कहना है कि यूटर्न लेने के दौरान यह हादसा हुआ. उन्होंने तो लड़की पर ही आरोप लगाया और कहा कि वह 170 तक की स्पीड में बाइक चला रही थी और लगातार उकसा रही थी. उन्होंने कहा कि यह हादसा तो सेल्फ डिफेंस में हुआ है. ऐसा कुछ करने की मंशा उनके मुवक्किल की नहीं थी. वहीं मौके पर मौजूद रहे सिया के दोस्त का कहना है कि इन लोगों ने जानबूझकर बाइक को टक्कर मारी थी.  

यह भी पढ़ें: 'उकसा रही थी, 170 की स्पीड में थी...' कल्याण बैंसला के वकील ने उलटे लड़की पर लगाए आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India News, India News Hindi, Kalyan Bainsla, Kalyan Bainsla Profile, Gurugram Horror
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com