बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 2027 क्रिकेट विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बुधवार को अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को एकदिवसीय टीम का नया कप्तान नियुक्त किया. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ‘एक्स' पर लिखा, 'बधाई हो, लिटन कुमार दास! बांग्लादेश की एकदिवसीय टीम के नए कप्तान.' लिटन ने मेहदी हसन मिराज की जगह ली है. मिराज जून 2025 से टीम की कप्तानी कर रहे थे लेकिन इस महीने की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में 1-2 से हार के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया.
मिराज की कप्तानी में बांग्लादेश ने 20 एकदिवसीय मुकाबलों में से 10 में जीत दर्ज की जबकि नौ में उसे हार का सामना करना पड़ा. लिटन पहले से ही टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं और अब वह एकदिवसीय टीम की भी कमान संभालेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दाएं हाथ के बल्लेबाज लिटन इससे पहले भी अंतरिम कप्तान के तौर पर एकदिवसीय टीम की अगुआई कर चुके हैं. उनकी कप्तानी में बांग्लादेश ने सात में से तीन मैच जीते थे.
यह नियुक्ति 2027 विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर बांग्लादेश क्रिकेट के लिए एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें- गंभीर का अटैक vs लक्ष्मण का टच, गौतम और वीवीएस की कोचिंग में छिड़ी जंग, जानें किसके आंकड़े हैं भारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं