विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2017

सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्‍मण की तिकड़ी ने कोच चुनने के लिए पारिश्रमिक नहीं मांगा : BCCI

बीसीसीआई ने उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया है कि क्रिकेट सलाहकार समिति भारतीय टीम के मुख्य कोच को चुनने के लिए उचित रूप से पारिश्रमिक चाहती है.

सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्‍मण की तिकड़ी ने कोच चुनने के लिए पारिश्रमिक नहीं मांगा : BCCI
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • मीडिया के एक वर्ग में आई थी इस तरह की रिपोर्ट
  • बीसीसीआई के सीईओ बोले, ऐसी खबरें आधारहीन
  • यह पूर्व महान खिलाड़ि‍यों का योगदान को कम करने की प्रयास
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आज उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया कि क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) भारतीय टीम के मुख्य कोच को चुनने के लिए उचित रूप से पारिश्रमिक चाहती है. उसने इन रिपोर्टों को ‘आधारहीन और दुर्भावनापूर्ण’ करार किया. गौरतलब है कि मीडिया के वर्ग की रिपोर्टों में दावा किया गया कि सीएसी -जिसमें महान  भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं, चाहती है कि उन्हें राष्ट्रीय कोच को चुनने के लिए भुगतान किया जाए.

क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘बीसीसीआई स्पष्ट करना चाहता है कि ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है और अखबार में आ रही ऐसी खबरें पूरी तरह से आधारहीन हैं और इनमें तथ्यों की कमी है.’ रिपोर्टों के अनुसार तीन पूर्व क्रिकेटरों ने जौहरी को सूचित किया कि वे ‘अपनी सेवायें मानद स्वरूप नहीं देना चाहते.’ बीसीसीआई ने कहा, ‘इस लेख का विषय पूरी तरह से दुर्भावनापूर्ण है और भारतीय क्रिकेट के इन पूर्व महान खिलाड़ियों के योगदान को कम करने और गलत रूप से पेश करने का प्रयास करना पूरी तरह से गलत और निराधार है.’

उन्होंने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दोहराना चाहता है कि सीएसी की सिफारिशें और मार्गदर्शन भारतीय क्रिकेट की बेहतरी के लिये बहुमूल्य है और हम इस लेख को हटाने और इसमें उचित संशोधन करने का आग्रह करते हैं.’सीएसी का गठन दिवंगत बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने किया था. अनिल कुंबले का मुख्य कोच के तौर पर कार्यकाल चैंपियंस ट्रॉफी के साथ ही खत्म हो जाएगा और बोर्ड ने पिछले महीने इस पद के लिये आवेदन मंगाए थे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BCCI, Sachin Tendulkar, Saurav Ganguly, VVS Laxman, CAC, Money
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com