सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को प्रेक्टिस कराई.
- अर्जुन तेंदुलकर ने कराई टीम इंडिया को प्रेक्टिस.
- विराट कोहली को जड़ी बाउंसर.
- प्रेक्टिस के दौरान रवि शास्त्री भी थे मौजूद.
नई दिल्ली:
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुल तेंदुलकर ने वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों के साथ मैच प्रेक्टिस की. इस दौरान उन्होंने कप्तान विराट कोहली और टीम के अन्य खिलाड़ियों को बॉलिंग भी की. उन्होंने कप्तान कोहली को एक बाउंसर पर झुकने के लिए मजबूर कर दिया. शिखर धवन भी उनकी बॉलिंग का सामना नहीं कर पाए. भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण मौजूद रहे.
पढ़ें- अर्जुन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को नेट अभ्यास कराया

दोनों ही अर्जुन की गेंदबाजी को बारीकी से देख रहे थे. दरअसल रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम शुक्रवार को वानखेड़े में प्रैक्टिस कर रही थी. इस दौरान मुंबई के अंडर-23 और अंडर-19 टीम के संभावित गेंदबाज भारतीय खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करा रहे थे. तब 18 वर्षीय सचिन के बेटे अर्जुन ने भी दिग्गज खिलाड़ियों को गेंद डाली.
पढ़ें- अर्जुन तेंदुलकर का मुंबई की अंडर-19 टीम में चयन, खेलेंगे वनडे टूर्नामेंट

न्यूजीलैंड टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की चुनौती का सामना करने के लिए भारतीय बल्लेबाज नेट में बाएं हाथ बोलर्स का सामना कर रहे हैं. इससे पहले जुलाई में जब वेस्ट इंडीज टीम इंग्लैंड दौरे पर थी जब अर्जुन ने नेट्स पर इंग्लिश ऑलराउंडर जॉनी बेयरस्टो को एक शानदार यॉर्कर फेंकी थी जिसके चलते बेयस्टो बाहर जाना पड़ा था.

जानकारी के लिए बता दें कि जब सचिन भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे तब अर्जुन अकसर उनके साथ भारतीय नेट्स में जाया करते थे. लेकिन भारतीय टीम के बल्लेबाजों को बोलिंग करने का पहला मौका उन्हें अब मिला है. अर्जुन के अलावा बाएं हाथ के एक अन्य गेंदबाज ने भारतीय बल्लेबाजों को प्रैक्टिस करवाई.#TeamIndia had a long and an intense training session in Mumbai. Here’s a recap. #INDvNZ pic.twitter.com/9Z3hH2TFaj
— BCCI (@BCCI) October 20, 2017

न्यूजीलैंड टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की चुनौती का सामना करने के लिए भारतीय बल्लेबाज नेट में बाएं हाथ बोलर्स का सामना कर रहे हैं. इससे पहले जुलाई में जब वेस्ट इंडीज टीम इंग्लैंड दौरे पर थी जब अर्जुन ने नेट्स पर इंग्लिश ऑलराउंडर जॉनी बेयरस्टो को एक शानदार यॉर्कर फेंकी थी जिसके चलते बेयस्टो बाहर जाना पड़ा था.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Team India, Arjun Tendulkar, अर्जुन तेंदुलकर