विज्ञापन

Saaniya Chandhok Net Worth: इतनी अमीर है सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंदोक, मुंबई के शाही परिवार से है कनेक्शन, जानें नेटवर्थ

Saaniya Chandhok Net Worth: सानिया चंदोक अब सचिन तेंदुलकर के बहू बन गई हैं. 5 मार्च को उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर के साथ शादी है. सानिया चंदोक एक सफल एंटरप्रेन्योर और पढ़ी-लिखी महिला हैं.

Saaniya Chandhok Net Worth: इतनी अमीर है सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंदोक, मुंबई के शाही परिवार से है कनेक्शन, जानें नेटवर्थ
Saaniya Chandhok Net Worth: इतनी अमीर है सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंदोक

Saaniya Chandhok Net Worth: सानिया चंदोक अब सचिन तेंदुलकर के बहू बन गई हैं. 5 मार्च को उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर के साथ शादी है.  सानिया चंदोक एक सफल एंटरप्रेन्योर और पढ़ी-लिखी महिला हैं. यह शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में काफी सादगी से हुई. सानिया का जन्म एक बड़े बिजनेस परिवार में हुआ है. वे मुंबई के मशहूर घई परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो ग्रेविस ग्रुप चलाता है. इस ग्रुप के पास हॉस्पिटैलिटी और फूड सेक्टर में कई बड़े कारोबार हैं, जैसे मुंबई का इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल, बास्किन रॉबिंस की फ्रेंचाइजी और ब्रुकलिन क्रीमरी आइसक्रीम ब्रांड. 

ये पढ़ें: नई नवेली शादी, नया नवेला पति, लेकिन टैटू वही पुराना- जानें रश्मिका मंदाना का ये 8 साल पुराना सच

ग्रेविस ग्रुप की कमाई

ग्रेविस ग्रुप की सालाना कमाई पिछले वित्त वर्ष में 624 करोड़ रुपये से ज्यादा रही, और इसकी वैल्यूएशन 1000 करोड़ रुपये से ऊपर बताई जाती है. शिक्षा की बात करें तो सानिया ने मुंबई के प्रतिष्ठित स्कूलों जैसे कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल और बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से 2020 में बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की. हाल ही में 2024 में उन्होंने वर्ल्डवाइड वेटरनरी सर्विस से वेटरनरी टेक्नीशियन का डिप्लोमा भी पूरा किया, जिससे वे पालतू जानवरों की देखभाल में एक्सपर्ट बनीं.

सानिया चंदोक की नेटवर्थ

करियर में सानिया ने अपना अलग रास्ता चुना. उन्होंने 2022 में मुंबई में 'मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर' नाम से एक लग्जरी पेट वेलनेस बिजनेस शुरू किया. यह कंपनी पालतू जानवरों के लिए स्पेशल ट्रीटमेंट जैसे कोरियन माइक्रोबबल थेरेपी और जापानी हाइड्रोथेरेपी देती है. सानिया खुद कंपनी की फाउंडर और डायरेक्टर हैं. उनका पर्सनल नेट वर्थ करीब 80 लाख से 4 करोड़ रुपये के बीच अनुमानित है, जो मुख्य रूप से उनके इस बिजनेस से आता है.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saaniya Chandhok, Arjun Tendulkar, Sachin Tendulkar, Saaniya Chandhok Net Worth, Saaniya Chandhok Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com