- सोमवार से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट
- मैच की पूर्व संध्या पर राहुल द्रविड़ की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- कई पहलुओं पर भारतीय भारतीय कोच ने
SA vs IND 2nd Test: भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को स्वीकार किया कि उनकी टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में पहले टेस्ट में ओवर-गति के कारण विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का एक अंक गंवाने के बाद इस मामले में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है. उन्हें हालांकि लगता है कि कुछ मामलों में इसमें छूट दी जा सकती है. ओवर-गति कम होने पर डब्ल्यूटीसी अंक से कटौती किसी भी टीम के लिए फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल कर सकती है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट में तय समय में आठ ओवर कम फेंकने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आठ डब्ल्यूटीसी अंक का जुर्माना लगाया गया था.
द्रविड़ ने कहा, ‘आईसीसी स्पष्ट रूप से कुछ करने की कोशिश कर रहा है. एक कोच के रूप में यह परेशान करने वाला होता है और कई बार यह थोड़ा कठिन लगता है. यह हमें ओवर गति को तेज करने के लिए प्रेरित करता है.' द्रविड़ ने कहा कि उन्हें आईसीसी द्वारा बनाए गए नये नियम से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अधिकारियों को अंक कटौती करने से पहले स्थितियों की पूरी समझ होनी चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: ये फाइनल XI उतरेंगी दोनों देशों की दूसरे टेस्ट में, अन्य बातें भी जान लें
उन्होंने कहा, ‘उन्होंने अतीत में जुर्माना लगाने की कोशिश की है और यह काम नहीं कर रहा है, अतीत में अन्य तरीकों का इस्तेमाल किया लेकिन उससे बात नहीं बनीं.'द्रविड़ बोले, ‘आईसीसी ने अब अंक कटौती करने का तरीका अपनाया है. इससे मुझे कोई परेशानी नहीं है. परिस्थितियों के मुताबिक हालांकि थोड़ी सी छूट मिलनी चाहिए. पिछली बार हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हुए थे. बेशक हमें कुछ छूट दी गई थी लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता है. यह बताना मुश्किल होता है कि आप कितने मिनट गंवाते हैं.'
यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका ने घोषित की भारत के खिलाफ 17 सदस्यीय वनडे टीम, नजर दौड़ा लें
ओवर गति को बेहतर करने के लिए टीम किन क्षेत्रों पर काम कर सकती है, इस बारे में द्रविड़ ने कहा, ‘जब बुमराह को चोट लगी थी तब फिजियो को जाकर (मैदान में) बहुत समय बिताना पड़ा था. पिछली बार गेंद को बदलने के साथ कुछ अन्य मुद्दे थे.' भारतीय टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ मैच खेल रही है और इससे टीम को ओवर गति बनाये रखने में परेशानी हो रही है. घरेलू मैचों में स्पिनरों की भूमिका अधिक होती है और ऐसे में इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है.
'VIDEO: विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं