विज्ञापन

आदिवासी उत्सव में श्रद्धा का सैलाब... दो दिनों में भक्तों ने चढ़ाए 6 करोड़ से ज्यादा रुपये

एशिया के सबसे बड़े आदिवासी उत्सव मेदाराम जथारा में पहले दो दिनों में श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड चढ़ावा चढ़ाया. कुल 285 दान पात्रों से ₹6.04 करोड़ से अधिक निकाले गए. अधिकारियों का अनुमान है कि चढ़ावा आगे और बढ़ेगा.

आदिवासी उत्सव में श्रद्धा का सैलाब... दो दिनों में भक्तों ने चढ़ाए 6 करोड़ से ज्यादा रुपये
  • मेडारम जाथारा के पहले दो दिनों में भक्तों से कुल चढ़ावा 6 करोड़ 4 लाख से अधिक प्राप्त हुआ है.
  • हनमकोंडा के TTD कल्याण मंडपम में पुलिस सुरक्षा और CCTV निगरानी के तहत चढ़ावे की गिनती की गई है.
  • पहले दिन 25 लाख से अधिक और दूसरे दिन 3 करोड़ 55 लाख से ज्यादा चढ़ावा मिला है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

एशिया के सबसे बड़े आदिवासी उत्सव मेदाराम जथारा में इस बार श्रद्धा की बाढ़ देखी जा रही है. पहले दो दिनों में ही भक्तों की ओर से मिला कुल चढ़ावा ₹6 करोड़ 04 लाख 53 हजार से अधिक पहुंच गया है. हनमकोंडा स्थित TTD कल्याण मंडपम में कड़ी पुलिस सुरक्षा और लगातार CCTV निगरानी के बीच चढ़ावे की गिनती की गई. दो दिनों में कुल 285 दान पेटियों को खोला गया.

दो दिनों की वसूली इस प्रकार

पहला दिन (गुरुवार):

125 पेटियों से ₹2,49,65,000 मिले

यह भी पढ़ें- दिल्ली हादसा: एक परिवार ने कमल को गड्ढे में गिरता देखा, गार्ड को तुरंत बताया... फिर भी नहीं लिया गया कोई एक्शन, अब हुई पहली गिरफ्तारी

दूसरा दिन (शुक्रवार):

160 पेटियों से ₹3,54,25,200 मिले

अधिकारियों के अनुसार, इस साल पिछले जाथारा की तुलना में 288 अतिरिक्त पेटियां लगाई गईं, जिससे कुल संख्या 828 हो गई है. इससे बढ़ती आस्था और अधिक भीड़ का संकेत मिलता है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा साइबर क्रैकडाउन, ‘ऑपरेशन साइहॉक' में 1,000 से अधिक गिरफ्तारियां

अभी और बढ़ सकता है कुल चढ़ावा

अभी गिनती जारी है और अधिकारी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि लाखों श्रद्धालु अभी भी जाथारा पहुंच रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com