- दोनों नहीं छू सके जोहांसबर्ग में दहाई का आंकड़ा
- सनी ने जारी कर दी दोनों के लिए वॉर्निंग
- पुजारा रहे थे सेंचुरियन में भी नाकाम
SA vs IND 2nd Test: जोहांसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले ही दिन अपने अपने कंधों पर बड़ा बोझ लेकर उतरे चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे अब बुरी तरह से घिर गए हैं. जहां सोशल मीडिया पर इन दोनों के ही सस्ते में आउट होने के बाद जमकर खिंचायी हो रही है, तो सुनील गावस्कर ने भी इनके लिए बड़ा टिप्पणी कर दी है. ओलिवर का फेंका चौथा ओवर इन दोनों के लिए कहर बनकर आया और दो लगातार गेंदों पर दोनों ही पवेलियन लौट गए. पुजारा ने महज तीन रन बनाए, तो रहाणे खाता भी नहीं खोल सके.
यह भी पढ़ें: SA vs IND: दूसरे टेस्ट में KL Rahul के कप्तान बनते ही हुआ ऐसा अजब-गजब संयोग, यकीन नहीं होगा
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गुजरे साल करीब पच्चीस का औसत निकालने वाले पुजारा पर बड़ी तलवार जोहांसबर्ग की पहली पारी में उतरने से पहले ही लटक रही थी. सेंचुरियन में भी शून्य और 16 का स्कोर किया था. और अब पुजारा और रहाणे ने गावस्कर का मुंह खुलवाने पर मजबूर कर दिया
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
इन दोनों के आउट होने के बाद गावस्कर ने कहा कि "इन दोनों के पास अपना टेस्ट करिय बचाने के लिए बस एक पारी और बाकी बची है." गावस्कर ने कहा, इन दो विकेटों के बाद कोई शख्स यह कह सकता है कि पुजारा और रहाणे के पास अपना टेस्ट करियर बचाने के लिए सिर्फ एक ही पारी बाकी बची है. इन दोनों को टेस्ट टीम में जगह दिए जाने पर पहले से ही सवाल उठ रहे थे. और अब जोहांसबर्ग की पहली पारी में सस्ते में आउट होने के बाद इनके पास करियर बचाने के लिए एक ही पारी है." सनी बोले, "अगर यहां एक और पारी होती है और जिस तरह भारत आगे बढ़ रहा है, तो ऐसा दिखायी पड़ता है कि दोनों को कुछ करने के लिए एक और पारी मिलेगी और हो सकता है कि ये दोनों टीमें में अपनी जगह बचा लें"
VIDEO: 'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं