SA vs IND 2nd Test: इसमें बिल्कुल भी दो राय नहीं कि खत्म हुए दूसरे टेस्ट में भारत केपटाउन में अगर मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट हराकर सीरीज बराबर करने में कामयाब रहा, तो उसकी एक बड़ी वजह पेसर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) रहे. बुमराह ने दूसरी पारी में छह सहित कुल मैच में छह विकेट चटकाए. और इसी जड़े 'छक्के' से बुमराह ने चार बड़े रिकॉर्ड (Jasprit Bumrah's record) भी बना डाले. कुल मिलाकर इस पेसर ने दिखाया दिया कि टीम प्रबंधन और बीसीसीआई ने चोट के दिनों में जितना भरोसा उन पर दिखाया था, उस पर पूरी तरह से खरे उतरे. वैसे एक समय ऐसा भी था बुमराह की जिंदगी में कि संघर्ष के दिनों में उनके पास जूते खरीदने तक के पैसे नहीं थे, लेकिन आज दुनिया के शीर्ष पेसरों में शुमार बुमराह (Jasprit Bumrah) करोड़ों रुपये की नटवेर्थ (कुल संपत्ति-कुल देनदारी) का मालिक है.
कुल इतनी कमाई कर चुके हैं आईपीएल से
बुमराह पहली बार जब 2013 में आईपीएल से जुड़े थे, तो मुंबई इंडिंयस ने इस पेसर को उनके बेस प्राइस (10) लाख रुपये में खरीदा था. और दब से लेकर अभी तक उनका इंडियंस के साथ रिश्ता बरकार है. फिलहाल मुंबई साल 2022 से उन्हें रिटेन किए हुए है. और हर साल बुमराह को 12 करोड़ की मोटी फीस चुका रहा है. यह पेसर सिर्फ आईपीएल से अभी तक 56 करोड़ और 90 लाख रुपये की कमाई कर चुके हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
BCCI का शीर्ष अनुबंध..और अच्छी फीस
जसप्रीत बुमराह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं, जिन्हें बीसीसीआई से A+अनुबंध शामिल है. इसके तहत उन्हें सालाना सात करोड़ रुपये मिलते हैं. इससे अलग वह प्रति टेस्ट, प्रति वनडे और प्रति टी20 मुकाबले के लिए क्रमश: 15 लाख, 6 लाख और तीन लाख रुपये मैच फीस भी बोर्ड से पाते हैं, जो सालाना रकम से अलग है
कुल इतनी नेटवर्थ (कुल संपत्ति-कुल देनदारी)
जसप्रीत बुमराह कहने को तो बॉलर हैं, लेकिन उनकी कमाई और विज्ञापन किसी स्टार बल्लेबाज की तरह हैं. बुमराह के पास जैगल, रॉयल स्टैग, बोट जैसी बड़े ब्रांड सहित करीब कुल 15 से 16 बड़ी कंपनियों के विज्ञापन हैं. इन विज्ञापन के लिए बुमराह डेढ़ से दो करोड़ रुपये वसूलते हैं. कुल मिलाकर बुमराह अभी तक के करियर में खासी रकम कमा चुके हैं. और अलग-अलग स्रोतों से मिली जानकारी के हिसाब से जसप्रीत बुमराह की नेटवर्थ (कुल संपत्ति-कुल देनदारी) करीह 55 करोड़ रुपये है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं