इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शनिवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतने के बाद आरसीबी को पहले बल्लेबाजी थमाई, तो इस बार पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर रिकॉर्ड का मिथक तोड़ते हुए जमकर राजस्थान के गेंदबाजों पर बरसे. जहां कोहली ने सिर्फ 39 गेंदों पर ही अर्द्धशतक जड़ दिया, तो वहीं कप्तान फैफ डु प्लेसी ने भी 33 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली. दोनों ने मिलकर राजस्थान के गेंदबाजों को ऐसी मार लगाई कि पूरी तरह से माहौल विराटमयी हो गया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की, तो दोनों ने मिलकर ऐसा मेगा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे किसी को भी तोड़ने के लिए खासा जोर लगाना पड़ेगा.
की वॉर्नर और बैर्यस्टो की बराबरी
इस 125 रन की शतकीय साझेदारी के साथ ही विराट और फैफ ने आईपीएल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में वॉर्नर और बैर्यस्टो की बराबरी कर ली. इन दोनों के नाम टूर्नामेंट में पांच शतकीय साझेदारियां हैं, तो कोहली और फैफ ने भी इस आंकड़े को छू लिया है. अब इन दोनों की नजर वॉर्नर और धवन के रिकॉर्ड पर है, जिन्होंने मिलाकर छह बार शतकीय साझेदारी निभाई है. और कहा जा सकता है कि दोनों इसकी भी बराबरी कर सकते हैं या फिर इससे आगे भी जा सकते हैं. वैसे इस मामले में मयंक अग्रवाल और केएल राहुल, गायकवाड़-डेवोन कॉनवे ने चार-चार कारनामा किया है, तो कोहली ने गेल के साथ भी चार बार शतकीय साझेदारी की है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईपीएल इतिहास में कोहली हैं नंबर-1
वैसे जब बात किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने की बात आती है, तो इसमें कोहली अव्वल हैं. उन्होंने डिविलियर्स के साथ मिलाकर दस बार यह कारनामा किया है, तो गेल के साथ नौ बार कोहली ने ऐसा किया है. वॉर्नर और धवन ने छह बार और कोहली ने फैफ के साथ मिलकर इतनी ही बार ऐसा किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं