RR vs RCB 2024, Eliminator Playing XI prediction: आज शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. ये मैच दोनों ही टीमों के लिए डू आर डाई मैच होगा. इस मैच में हारने वाली टीम सीधे आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो जाएगी और जो टीम जीतेगी वो चेन्नई जाकर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ क्वालीफ़ायर 2 खेलेगी. बेंगलुरु और राजस्थान इस मैच को जीतने के लिए अपनी जी जान लगा देंगे. राजस्थान की टीम को आज के मैच में जोस बटलर की कमी खल सकती है. बता दें कि बटलर इंग्लैंड वापस लौट गए हैं. ऐसे में राजस्थान के फ़ैंस की नज़र रियान पराग पर होगी. वहीं दूसरी ओर बेंगलुरु चाहेगा कि आज के मैच में विराट कोहली बल्ले के साथ टीम को अच्छी शुरुआत दें. विराट आईपीएल के मौजूदा सीजन के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक 708 रन बनाए हैं और साथ ही ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं.
ये भी पढ़े- विराट कोहली नहीं बल्कि IPL 2024 Playoffs में यह खिलाड़ी होगा आरसीबी के लिए गेम चेंजर, वसीम अकरम ने की भविष्यवाणी
ये भी पढ़े- कोहली इतिहास रचने के करीब, ऐसा करते ही IPL में बना देंगे ऐतिहासिक रिकॉर्ड
ये भी पढ़े- सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया IPL 2024 का विजेता
आज के मैच के लिए कौन -कौन खिलाड़ी हो सकते हैं राजस्थान और बेंगलुरु के संभावित 11?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के संभावित 11 (RCB XI prediction) - फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राजस्थान रॉयल्स के संभावित 11 (RR XI prediction) - संजू सेमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जैसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल,रविचंद्रन आश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, आवेश खान,नंद्रे बर्गर
बेंगलुरु और राजस्थान की टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, स्वप्निल सिंह, अनुज रावत , सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैश्य, हिमांशु शर्मा, मयंक डागर, अल्ज़ारी जोसेफ, मनोज भंडागे, आकाश दीप, सौरव चौहान, राजन कुमार, टॉम करन.
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जैसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, शुभम दुबे, केशव महाराज, डोनोवन फरेरा, नवदीप सैनी, शिमरॉन हेटमायर, तनुश कोटियन, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठोड.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं