विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2025

कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी, मिट्टी में मिला देंगे...पहलगाम के गुनहगारों को PM मोदी की ललकार

पीएम मोदी ने मधुबनी में कहा कि जिन्होंने भी भारत की आत्मा पर हमला करने की हिम्मत की है उन्हें ऐसा जवाब दिया जाएगा जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे. हम आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर ही रुकेंगे.

पीएम मोदी ने आतंक के आकाओं को दी चेतावनी, कहा - अब कमर तोड़कर ही रुकेंगे
मधुबनी:

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों और उनके आकाओं को ऐसी सजा मिलेगी, जिसकी उन्होंने कल्पना तक नहीं की होगी. पीएम मोदी ने कहा है कि जो लोग इस आतंकी साजिश के पीछे हैं, उन्हें सजा मिलकर रहेगी. भारत की आत्मा पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. बिहार रैली में बेहद आक्रोश में नजर आ रहे पीएम मोदी ने आतंक के आकाओं को मिट्टी में मिला देने की हुंकार भरी. उन्होंने कहा कि एक अरब 40 करोड़ लोगों की इच्छाशक्ति से देश इसका मुंहतोड़ जवाब देगा. उन्होंने पहलगाम पर भारत के भावी ऐक्शन की बात को अंग्रेजी में भी दोहराया. इसे दुनिया के देशों को संदेश माना जा रहा है.      

Latest and Breaking News on NDTV

'कोटि कोटि देशवासी दुखी हैं..'

पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है, उससे पूरा देश व्यथित है. कोटि कोटि देशवासी दुखी हैं. सभी पीड़ित परिवारों के इस दुख पूरा देश उनके साथ खड़ा है. जिन परिवारजनों का अभी इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों, इसके लिए भी सरकार हर प्रयास कर रही है. इस आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई खोया, किसी ने अपना जीवनसाथी खोया है.

'यह देश की आत्मा पर हमला है' 

पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों ने भारत की आत्म को चोट पहुंचाने की कोशिश की है. पहलगाम में जिन लोगों को मारा गया उनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड बोलता था, कोई मराठी था, कोई उड़िया था, कोई बिहार का लाल था. आज उन सभी की मृत्यु  पर करगिल से कन्याकुमारी तक हमारा दुख एक जैसा है. हमारा आक्रोश एक जैसा है. यह हमला निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है. देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

जाहिर कर दिया, भारत का जवाब क्या होगा

उन्होंने कहा कि मैं बहुत साफ शब्दों में कहना चाहता हूं जिन्होंने यह हमला किया है उन आतंकियों और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी. सजा मिलकर के रहेगी. अब आतंकियों की बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. एक सौ 40 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi On Pahalgam Terrorist Attack, Pahalgam Terrorist Attack, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com