RR vs MI, IPL 2024: राजस्थान ने मुंबई को 6 विकेट से हराया, लगाई जीत की हैट्रिक, रियान पराग का नाबाद अर्द्धशतक

RR vs MI, IPL 2024: लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की धारदार गेंदबाजी के बाद रियान पराग के नाबाद अर्धशतक से राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को मुंबई इंडियन्स को छह विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की.

RR vs MI, IPL 2024: राजस्थान ने मुंबई को 6 विकेट से हराया, लगाई जीत की हैट्रिक, रियान पराग का नाबाद अर्द्धशतक

IPL 2024, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians: राजस्थान ने मुंबई को हराया, लगाई जीत की हैट्रिक

RR vs MI, IPL 2024: लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की धारदार गेंदबाजी के बाद रियान पराग के नाबाद अर्धशतक से राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को मुंबई इंडियन्स को छह विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. मुंबई के 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स ने पराग (39 गेंद में नाबाद 54 रन, पांच चौके, तीन छक्के) के अर्धशतक से 15.3 ओवर में ही चार विकेट पर 127 रन बनाकर जीत दर्ज की. आकाश मधवाल ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए लेकिन मुंबई को हार से नहीं बचा पाए. (Scorecard)

इससे पहले चहल (11 रन पर तीन विकेट) और बोल्ट (22 रन पर तीन विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने मुंबई की टीम नौ विकेट पर 125 रन ही बना सकी. तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने भी 32 रन देकर दो विकेट हासिल किए. कप्तान हार्दिक पंड्या (34) और तिलक वर्मा (32) को छोड़कर मुंबई का कोई बल्लेबाज क्रीज पर पर्याप्त समय नहीं बिता पाया. इन दोनों के अलावा टिम डेविड (17) और सलामी बल्लेबाज इशान किशन (16) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए. रॉयल्स के गेंदबाजों के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगता है कि मुंबई के आउट होने वाले शुरुआती तीन बल्लेबाज पहली गेंद पर पवेलियन लौटे जबकि अंतिम चार ओवर में टीम 14 रन ही बना सकी.

IPL 2024 Rajasthan Royals vs Mumbai Indians, straight from Wankhede Stadium, Mumbai




Apr 01, 2024 23:17 (IST)
Rajasthan vs Mumbai Live Score:
15.3 ओवर:  छह..छह...चार...और रियान पराग ने राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बार फिर खेली मैच जिताऊ पारी...राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को उसके घर पर हराया...राजस्थान रॉयल्स ने लगाई जीत की हैट्रिक...मुंबई की तीसरी हार...राजस्थान ने 6 विकेट से जीता मुकाबला...रियान पराग ने खेली 54 रनों की नाबाद पारी...
Apr 01, 2024 23:15 (IST)
12.2 ओवर: आकाश मेधवाल ने अश्विन को भेजा पवेलियन...अश्विन ने 16 गेंदों में 16 रन बनाए...राजस्थान को अधिक चिंता नहीं होगी क्योंकि वह जीत के करीब है और क्रीज पर अभी भी रियान पराग मौजूद हैं...आकाश मेधवाल का तीसरा विकेट...

राजस्थान रॉयल्स 88/3
Apr 01, 2024 22:58 (IST)
RR vs MI IPL 2024 Live Score: राजस्थान जीत गया
 राजस्थान ने मुंबई को दी 6 विकेट से मात, रियान पराग का नाबाद अर्द्धशतक
Apr 01, 2024 22:42 (IST)
RR vs MI Live Score: आकाश पवेलियन लौटे
12.2: अश्विन 16 रन बनाकर लौटे, आकाश मधवाल को तीसरा विकेट. आकाश की गेंद को खेलना कहीं चाहते थे,  बल्ला का फेस पहले खुल गया..गेंद ने बाहरी किनारा लिया और हवा में चली गई..प्वाइंट से बाईं ओर थोड़ा दौड़ते हुए तिलक वर्मा ने आसान कैच लपक लिया. 16 रन, 16 गेंद  1 चौका
Apr 01, 2024 22:37 (IST)
Rajasthan vs Mumbai Live Score:
11.0 ओवर: गेराल्ड कोएत्ज़ी के इस ओवर में आए 11 रन...बीते कुछ ओवरों में जो दवाब बन रहा था...वो इस ओवर में खत्म हुआ...रियान पराग के बाद अश्विन ने भी चौका लगाया...राजस्थान जीत के करीब है...

राजस्थान 84/3 Ravichandran Ashwin 15(12) Riyan Parag 21(22)
Apr 01, 2024 22:33 (IST)
RR vs MI Live Score:
10.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स जीत के करीब है...राजस्थान को जीत के लिए सिर्फ 53 रन चाहिए...लेकिन उसके लिए यह इतना भी आसान नहीं होने वाला है क्योंकि मुंबई हार नहीं मान रही है...मुंबई के गेंदबाज अपना पूरा दम दिखा रहे हैं...राजस्थान को जीत के लिए जरुरी है कि रियान पराग आखिरी तक क्रीज पर डटे रहें...बीते पांच ओवरों में सिर्फ 28 रन आए हैं...

राजस्थान रॉयल्स 73/3. Riyan Parag 16(18) Ravichandran Ashwin 9(10)
Apr 01, 2024 22:18 (IST)
IPL 2024 Live:
6.3 ओवर: आकाश मधवाल ने किया दूसरा शिकार...जोस बटलर आउट हुए...राजस्थान भी मुश्किल में...क्रीज पर अभी रियान पराग मौजूद हैं...जोस बटलर लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप हुए हैं...जोस बटलर ने 16 गेंदों में दो चौकों के दम पर 13 रन बनाए...बीते दो ओवर में रन नहीं आए और उस दवाब में राजस्थान ने यह विकेट गंवाया...बटलर बड़ा शॉट खेलने गए और फाइन लेग पर चावला ने कैच लपका...

राजस्थान रॉयल्स 48/3
Apr 01, 2024 22:15 (IST)
RR vs MI Live Score:
6.0 ओवर: राजस्थान के दो विकेट गिर चुके हैं और बीते दो ओवरों में सिर्फ पांच रन आए हैं...राजस्थान के बल्लेबाजों पर दवाब बढ़ रहा है...मुंबई इंडियंस हार मानने को तैयार नहीं...

राजस्थान 46/2 Riyan Parag 2(6) Jos Buttler 12(14)
Apr 01, 2024 22:14 (IST)
Rajasthan vs Mumbai Live Score:
4.2 ओवर: आकाश मधवाल ने संजू सैमसन को किया बोल्ड...वाइड ऑफ गेंद थी...संजू ने अपना बल्ला फेंका...बड़ा किनारा लगा और गेंद विकेट पर आकर लगी...संजू सैमसन ने 10 गेंदों में बनाए 12 रन...अपनी पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके लगाए...

राजस्थान रॉयल्स 42/2

Apr 01, 2024 22:11 (IST)
RR vs MI Live Score:
4.0 ओवर: पहला विकेट गंवाने के बाद राजस्थान की अच्छी वापसी...संजू सैमसन और जोस बटलर ने तेजी से रन बटोरे हैं...जसप्रीत बुमराह के इस ओवर से आए 11 रन...राजस्थान अच्छी स्थिति में...

राजस्थान रॉयल्स 41/1
Apr 01, 2024 22:10 (IST)
RR vs MI Live Score:
0.6 ओवर: क्वेना मफाका ने राजस्थान रॉयल्स को दिया पहला झटका...यशस्वी जयसवाल आउट हुए...जायसवाल ने 6 गेंदों में 10 रन बनाए...अपनी पारी के दौरान उन्होंने दो चौके लगाए...टिम डेविड ने शानदार कैच लपका...क्वेना मफाका का पहला आईपीएल विकेट...

राजस्थान रॉयल्स 10/1
Apr 01, 2024 22:06 (IST)
RR vs MI Live Score: राजस्थान को दूसरा झटका
4.2: आकाश मधवाल ने सैमसन को प्लेड-ऑन कर दिया. थोड़ा दूर से खेलने की कोशिश..गेंद बल्ले से लगकर स्टंप्स में समा गई ...10 गेंदों पर 3 चौकों से 12 रन...
Apr 01, 2024 21:34 (IST)
Rajasthan vs Mumbai Live Score:
क्वेना मफाका के हाथ में गेंद है...जायसवाल और बटलर की सलामी जोड़ी क्रीज पर मौजूद...
Apr 01, 2024 21:27 (IST)
Rajasthan vs Mumbai Live Score:
मुंबई इंडियंस ने आज सिर्फ 125 रन बनाए हैं...मुंबई की बल्लेबाजी आज लड़खड़ाई...टीम ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 126 रनों का लक्ष्य दिया है...राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट और यजुवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट झटके...जबकि नांद्रे बर्गर ने दो विकेट हासिल किए...
Apr 01, 2024 21:19 (IST)
IPL 2024 Live:
18.3 ओवर: नांद्रे बर्गर ने टिम डेविड का शिकार किया...टिम डेविड ने 24 गेंदों में एक चौके के दम पर 17 रन बनाए...मुंबई इंडियंस क्या आज 120 का स्कोर भी पार कर पाएगी...मुंबई इंडियंस आज अपने घर पर ही इतनी खराब बल्लेबाजी करेगी, किसी को भी इसकी उम्मीद नहीं होगी...राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की भी तारीफ करनी होगी...

मुंबई इंडियंस 114/9
Apr 01, 2024 21:10 (IST)
RR vs MI Live Score:
16.3 ओवर: मुंबई इंडियंस ने गंवाया आठवां विकेट....मुंबई इंडियंस बड़ी मुश्किल में है...चहल ने गेराल्ड कोएत्ज़ी को अपना शिकार बनाया...गेराल्ड कोएत्ज़ी ने 9 गेंदों में चार रन बनाए हैं...मुंबई इंडियंस क्या आज 130 रनों का स्कोर पार कर पाएगी...

मुंबई इंडियंस 111/8
Apr 01, 2024 21:03 (IST)
Rajasthan vs Mumbai Live Score:
13.2 ओवर: यजुवेंद्र चहल ने तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया...तिलक वर्मा 29 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए...अपनी पारी के दौरान उन्होंने दो छक्के लगाए...मुंबई इंडियंस परेशानी में...

मुंबई इंडियंस 95/7
Apr 01, 2024 20:37 (IST)
Rajasthan vs Mumbai Live Score:
11.1 ओवर: मुंबई इंडियंस बड़ी मुसीबत में है...मुंबई इंडियंस ने आवेश खान ने पीयूष चावला को अपना शिकार बनाया...पीयूष चावला ने 6 गेंदों में 3 रन बनाए...मुंबई इंडियंस बड़ी मुश्किल में...

मुंबई इंडियंस 83/6
Apr 01, 2024 20:27 (IST)
Rajasthan vs Mumbai Live Score:
मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका...हार्दिक पांड्या लौटे पवेलियन...हार्दिक ने 21 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली...हार्दिक ने अपनी पारी के दौरान छह चौके लगाए...हार्दिक को चहल ने अपना शिकार बनाया...हार्दिक सही टाइम नहीं कर पाए...अभी 10 ओवर बाकी है...और मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है...

मुंबई इंडियंस 76/4


Apr 01, 2024 20:12 (IST)
RR vs MI Live Score:
Apr 01, 2024 20:11 (IST)
Rajasthan vs Mumbai Live Score:

6.0 ओवर: मुंबई इंडियंस ने पहले पावरप्ले में चार विकेट गंवाए हैं...क्रीज पर अभी तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं...मुंबई इंडियंस को यहां से रिकवरी करने के लिए जरुरी है कि हार्दिक और तिलक वर्मा लंबे समय तक क्रीज पर रहे...मुंबई मुश्किल में है और आज हार्दिक पांड्या के पास खुद को साबित करने का सबसे बेहतरीन मौका है...

मुंबई इंडियंस 59/4 Hardik Pandya 20(10) Tilak Varma 21(15)
Apr 01, 2024 19:58 (IST)
Rajasthan vs Mumbai Live Score:
आईपीएल में मात्र ऐसा छठी बार हुआ है जब शुरुआत के चार में से तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खेल पाए हैं...
Apr 01, 2024 19:57 (IST)
Rajasthan vs Mumbai Live Score:
3.3 ओवर: मुंबई इंडियंस को चौथा झटका...ईशान किशन आउट हुए...नांद्रे बर्गर ने ईशान किशन को जाल में फंसाया...ईशान किशन ने 14 गेंदों में दो चौके और एक छक्के के दम पर 16 रन बनाए...

मुंबई इंडियंस 20/4
Apr 01, 2024 19:50 (IST)
RR vs MI Live Score:
2.2 ओवर: आज ट्रेंट बोल्ट का दिन है...उन्होंने 8वीं गेंद पर तीसरा शिकार किया...बोल्ट ने डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन की राह दिखाई...ब्रेविस गोल्डन डक हुए...मुंबई को तीसरा झटका...

मुंबई इंडियंस 14/3
Apr 01, 2024 19:48 (IST)
Rajasthan vs Mumbai Live Score:
नांद्रे बर्गर का दूसरा ओवर...इस ओवर से आए 12 रन...ईशान किशन ने बर्गर के इस ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया...

मुंबई इंडियंस 13/2
Apr 01, 2024 19:45 (IST)
IPL 2024 Live:
0.6 ओवर: मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका...नमन धीर आउट हुए...बोल्ट ने लगाताक दो गेंदों में दो विकेट हासिल किए...बोल्ट हैट्रिक पर है...

मुंबई इंडियंस 1/2
Apr 01, 2024 19:44 (IST)
Rajasthan vs Mumbai Live Score:
मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका...रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए...विकेट के पीछे संजू सैमसन ने शानदार कैच लपका...रोहित शर्मा पवेलियन लौटे...

0.5 ओवर: मुंबई इंडियंस 1/1
Apr 01, 2024 19:43 (IST)
RR vs MI Live Score:
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू..क्रीज पर ईशान किशन और रोहित शर्मा की जोड़ी मौजूद...
Apr 01, 2024 19:38 (IST)
RR vs MI IPL 2024 Live Score: झटका
मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका, रोहित के बाद नमन धीर शून्य पर पवेलियन लौटे
Apr 01, 2024 19:36 (IST)
RR vs MI IPL 2024 Live Score: झटका
मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका, कप्तान रोहित शर्मा लौटे शून्य पर पवेलियन 
Apr 01, 2024 19:31 (IST)
RR vs MI IPL 2024 Live Score:
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने शुरू की बल्लेबाजी
Apr 01, 2024 19:21 (IST)
राजस्थान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है जबकि मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है...

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल
Apr 01, 2024 19:01 (IST)
RR vs MI IPL 2024 Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
Apr 01, 2024 18:46 (IST)
RR vs MI Live:
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स  28 बार एक दूसरे के आमने-सामने आई हैं और इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है तो राजस्थान रॉयल्स ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.

Apr 01, 2024 18:46 (IST)
RR vs MI Live Score:
मुंबई इंडियंस ने दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार मिली है....राजस्थान रॉयल्स ने दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार मिली है...ऐसे में आज मुंबई इंडियंस की कोशिश होगी कि वो राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज करे...राजस्थान रॉयल्स की कोशिश मुंबई को उसी के घर पर हराकर  जीत की हैट्रिक लगाने की होगी....
Apr 01, 2024 18:42 (IST)
Rajasthan vs Mumbai Live Score:
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर...मुंबई इंडियंस आज घर पर अपना पहला मैच खेलेगी...