राजस्थान रॉयल्स के इंग्लिश पेसर जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) भी गजबे हैं! जब गरजते हैं, तो धमाल करते हैं, और जब पिटते हैं, तब भी कमाल करते हैं. लेकिन जब बहकते हैं, तो छोटा-मोटा नहीं बहकते. शनिवार को जयपुर में सवाई मानसिंह स्टेडियम में आर्चर कुछ ऐसे ही बहके. और जब बहके, तो अनचाहे कारनामे के मामले में दिग्गज बॉलरों की बराबरी कर ली. वह तो शुक्र रहा कि बस इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ने से बाल-बाल बच गए. मानो आर्चर की या तो गुजरी रात नींद पूरी नहीं हुई या फिर उन्होंने अच्छी तरह वॉर्म-अप नहीं किया. पहला ओवर शुरू किया नहीं कि एक के बाद एक वाइड! लगातार तीन वाइड! और जब यह खत्म हुआ, तो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे लंबे ओवर की बराबरी कर चुका था. अगर एक गेंद और हो जाती है, तो जोफ्रा इस मामले में 'अनचाहे बॉस' बन जाते.
IPL इतिहास के सबसे लंबे ओवर
गेंद बॉलर बनाम साल
11 मोहम्मद सिराज मुंबई 2023 (बेंगलुरु)
11 तुषार देशपांडे लखनऊ 2023 (चेन्नई)
11 शार्दुल ठाकुर कोलकाता 2025 (कोलकाता)
11 संदीप शर्मा दिल्ली 2025 (दिल्ली)
11 अर्शदीप सिंह गुजरात 2026 (मुल्लांपुर)
11 जोफ्रा आर्चर गुजरात 2026 (जयपुर)
इस पर भी गौर फरमा लें !
एक के बाद एक वाइड हुईं, तो यह फेंका गया पहला ही ओवर जोफ्रा आर्चर का मेगा इवेंट के इतिहास में उनके द्वारा फेंका गया 'पहला सबसे महंगा ओवर' बन गया. इस पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने कुल मिलाकर 18 रन दिए. इस ओवर में चार वाइड और एक नो-बॉल उन्होंने फेंकी. जोफ्रा का यह नुकसान गुजरात के लिए भी स्पेशल बन गया. आईपीएल के किसी मैच में गुजरात टाइटंस द्वारा पहले ही ओवर में बना गया यह अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा. मतलब आर्चर का धब्बा गुजरात के लिए गौरव बन गया.
यह भी पढ़ें: IPL में मोहम्मद शमी जितना महान हुए जोफ्रा आर्चर, बनाया गजब का रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं